- महाकाल मंदिर का नंदी हॉल बदलेगा रूप, 20 लाख की लागत से होगा सौंदर्यीकरण; सावन से पहले पूरा करने की तैयारी
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती के नाम पर फिर ठगी, गुजरात की दो महिलाओं से 42 हजार रुपए वसूले; पुलिस ने शुरू की जांच
- शनिचरी अमावस्या पर उज्जैन के शनि मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, 24 घंटे में 1000 लीटर से ज्यादा तेल चढ़ा; घाटों से हटाए गए कपड़े और जूते-चप्पल
- “मैं पापा के साथ जाऊंगा…”: उज्जैन कोर्ट में मासूम की जिद के बाद पिता संग भैरवगढ़ जेल पहुंचा 4 साल का बच्चा
- बाबा महाकाल के दरबार में पहुंची भारतीय महिला क्रिकेट टीम, कप्तान हरमनप्रीत कौर समेत खिलाड़ियों ने भस्म आरती में लिया आशीर्वाद
तेज हुई रफ्तार:715 हुए एक्टिव मरीज, प्रदेश में उज्जैन चौथा संक्रमित शहर, मार्च में 988 मरीज बढ़े
प्रदेश के 52 जिलों में एक्टिव केस बढ़ने के मामले में उज्जैन चौथे नंबर पर पहुंच गया है। यहां हर दिन 50 से 82 मरीज तक पॉजिटिव पाए जा रहे हैं। एक्टिव केस के मामले में इंदौर, भोपाल व जबलपुर तथा ग्वालियर के बाद उज्जैन चौथे नंबर पर पहुंच गया है। जहां मरीजों का आंकड़ा 6275 तक पहुंचा है और एक्टिव मरीज 660 थे। 30 मार्च तक 715 हो गए हैं, जो 29 मार्च तक मरीजों की रफ्तार 23 मार्च से बढ़ी हुई है, जो 85 तक पहुंची।
लगातार छह दिन तक मरीजों का आंकड़ा 50 से ज्यादा ही रहा। मरीजों के बढ़ने की वजह शिवरात्रि पर बाहर से आए श्रद्धालुओं की भीड़ भी माना जा रहा है। केवल लॉकडाउन के चलते सैंपलिंग कम होने से सोमवार को जरूर मरीज कम पाए गए, इस दिन 486 मरीजों की सैंपलिंग हुई, जिनमें से 32 मरीज संक्रमित पाए गए। बुधवार को स्थिति फिर बिगड़ी। मात्रा 507 लोगों की रिपोर्ट में 70 नए मरीज मिले। मार्च माह में ही छह मरीज की मौत हुई है। इसके साथ ही उज्जैन मेंं मरने वालों की संख्या बढ़कर 109 हो गई है।
1 मौत अब भी गायब
स्टेट बुलेटिव में उज्जैन में मृतक संख्या 110 है। जबकि स्वास्थ्य विभाग ने संख्या 109 बताई है। यानी मृतक को कम दर्शाया गया है।
रंगपंचमी से तीन दिन तक लॉकडाउन पर भी विचार
रंगपंचमी से तीन दिन का लॉकडाउन लगाया जा सकता है। सबसे ज्यादा संभावना भोपाल, इंदौर और उज्जैन की है। सीएम की वीसी में मंगलवार को प्रदेश के अनेक कलेक्टर्स इससे सहमत थे। बुधवार को मुख्यमंत्री फिर समीक्षा करेंगे, जिसमें लॉकडाउन को लेकर फैसला हो सकता है।