- उज्जैन के गजनीखेड़ी में प्रशासन की चौपाल: कलेक्टर-SP ने रात गांव में बिताई, मौके पर ही समस्याओं का समाधान किया
- सुबह 4 बजे खुले कपाट: बाबा महाकाल का दूध-दही-घी से अभिषेक, भक्ति में डूबे श्रद्धालु
- उज्जैन में दहेज प्रथा के खिलाफ मिसाल: दूल्हे ने लौटाए 50 लाख के कैश और सोना, सिर्फ अंगूठी ली
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती: वीरभद्र जी से आज्ञा लेकर खुले चांदी द्वार, बाबा का हुआ पंचामृत अभिषेक
- सिंहस्थ के लिए पुलिस को तैयार कर रहा प्रशासन: उज्जैन में पुलिस अफसरों की 21 दिन की खास ट्रेनिंग शुरू, 41 विषयों पर रहेगा फोकस; 117 अधिकारी बनेंगे “मास्टर ट्रेनर”
तैराकी की तैयारी:एरिना का स्वीमिंग पूल तैयार, एक सप्ताह में शुरू होगी छपाक
महानंदा नगर स्पोर्ट्स एरिना का स्वीमिंग पूल तैयार हो गया है। एक सप्ताह में इसकी शुरुआत की जा सकती है। नवनिर्मित स्वीमिंग पूल आम जनता के लिए शुरू किया जाएगा। खेल विभाग ने इसका निर्माण इस तरह करवाया है कि सुरक्षा की दृष्टि से गहराई कम रखी है।
संभागीय तैराकी संघ के अध्यक्ष राकेश तिवारी ने बताया कि शुरुआत के दो दिन स्वीमिंग पूल में सभी आयु वर्ग के लोगों को नि: शुल्क प्रवेश दिया जाएगा। साथ ही अनुभवी प्रशिक्षक उन्हें तैराकी के गुर सिखाएंगे। नि:शुल्क प्रवेश के लिए अपने आधार कार्ड की फोटोकॉपी देना जरूरी होगा।
तीन महीने तक 50 % छूट मिलेगी
तैराकी के इच्छुक को तीन महीने तक पचास फीसदी कन्सेशन पर मासिक पास बनाए जाएंगे। सरकारी कर्मचारियों-अधिकारियों को भी सदस्यता में पचास फीसदी की रिबेट दी जाएगी। इस दौरान तैराकी सीखने वाले बालक-बालिकाओं को अगले वर्ष होने वाली राज्य स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता के लिए एडवांस्ड स्वीमिंग भी सिखाई जाएगी।
2004 में बना, पांच साल से बंद था
महानंदानगर स्पोर्ट्स एरिना के स्वीमिंग पूल को उविप्रा ने 20 अक्टूबर 2004 को लोकार्पित किया था। तब इसके एक हजार सदस्य थे। काेरोना और उसके पहले पांच साल से इसका संचालन नहीं किया जा सका। अब इसे खेल विभाग ने फिर से उपयोग के लिए तैयार कर दिया है। इसकी शुरुआत हाेने से नए शहर में स्वीमिंग की कमी पूरी होती दिखाई दे रही है।