- सिंहस्थ-2028 की तैयारियां तेज: उज्जैन में सभी ऑटो-ई-रिक्शा के लिए यूनिक आईडी अनिवार्य, तय शिफ्ट में ही होगा संचालन
- उज्जैन के रामघाट पर शिप्रा आरती के दौरान विवाद: दीपक बेचने को लेकर महिलाओं और पुजारियों में मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्ज कराई शिकायत
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 01-07-2026
- महिदपुर पुलिस के हत्थे चढ़ा 4 महीने से फरार बदमाश, कच्ची महुआ शराब के साथ किया गिरफ्तार
- उज्जैन में रेलवे ट्रैक पर कॉन्ट्रैक्टर का शव मिलने से सनसनी: मॉर्निंग वॉक के दौरान हादसे की आशंका, पुलिस सभी एंगल से कर रही जांच
महाकाल से कंठाल तक व्यापार की लक्ष्मण रेखा
त्योहारी सीजन में बाजारों में जनता सुगम तरीके से आवाजाही कर सके, इसके लिए नगर निगम ने मुख्य बाजारों में व्यापार और पार्किंग की हद निर्धारित की है। महाकाल से पटनी बाजार, गोपाल मंदिर से छत्री चौक होकर कंठाल तक सड़कों पर सफेद पेंट से लक्ष्मण रेखा खींची गई है।
मंगलवार से इस लाइन से बाहर कुछ भी मिला तो यातायात व निगम का अमला संबंधित के खिलाफ जब्ती की कार्रवाई कर सकता है। निगमायुक्त ने सुगम बाजार-सार्थक हो व्यापार को सफल बनाने के लिए यातायात विभाग के सुझाव पर सोमवार से अमल कराना शुरू करा दिया है। निगमकर्मियों द्वारा खींची गई सफेद लाइन के भीतर ही अब ठेले-गुमटी लगाने वाले फुटकर व्यवसायियों को व्यापार करना होगा। इस लाइन के बाहर किसी तरह के वाहन भी खड़े नहीं किए जा सकेंगे।
बाजार हमारा, त्योहार हमारा… व्यवस्था में हम सहयोग करें
निगमायुक्त ने अनुरोध किया है कि त्योहारी सीजन शुरू होने से बाजार में ग्राहकी ज्यादा है। ऐसे में लोग निगम द्वारा बनाए गए मल्टीलेवल पार्किंग अथवा तय पार्किंग में वाहन पार्क करके ही बाजारों में पहुंचे तो समस्या नहीं होगी। दुकानदार दुकानों तक ग्राहकों के आने का रास्ता छोड़ें, इससे जाम की स्थिति नहीं बनेगी। देखने में आया है कि एक दुकानदार सामान बाहर रखता है तो अन्य भी ऐसा ही करने लग जाते हैं। व्यापारी संघ अनुशासन का पालन कराएं तो व्यापार भी बेहतर होगा और किसी को असुविधा भी नहीं होगी।