- उज्जैन में तपिश का प्रकोप: 40-41°C पर अटका पारा, अगले 4 दिन में और बढ़ेगी गर्मी; स्वास्थ्य विभाग सतर्क, हीट मरीजों के लिए विशेष वार्ड तैयार
- सिंहस्थ 2028 की तैयारियों पर सख्ती: मुख्य सचिव ने कहा—समय से पहले पूरे हों काम, बारिश से पहले बेसिक इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करें; मेडिसिटी, सड़क और पुल निर्माण की भी समीक्षा की
- महाकाल मंदिर में तड़के भस्म आरती: पंचामृत अभिषेक के बाद रजत चंद्र-त्रिशूल से सजा बाबा का दिव्य रूप, गूंजे जयकारे
- CM मोहन यादव के विजन को रफ्तार: विक्रम विश्वविद्यालय ने शुरू किया अभियान, फार्मा कंपनियों को जोड़ने और स्टूडेंट्स को स्किल्ड बनाने पर फोकस
- सिंहस्थ 2028 की तैयारी तेज: रेल से आने वाले श्रद्धालुओं की व्यवस्था पर फोकस, अधिकारियों ने किया स्टेशनों का निरीक्षण
त्रिवेणी विहार में युवक की लाश मिली
शरीर पर चोंट के निशान, हत्या की आशंका, दोस्तों के साथ कल शाम निकला था घर से
नागझिरी थाना अंतर्गत त्रिवेणी विहार कॉलोनी के खाली प्लाट पर सुबह एक युवक की लाश पुलिस द्वारा बरामद की गई। लाश के आसपास खाली डिस्पोजल, शराब की बाटल, हैंडफ्री आदि पड़े थे। पुलिस द्वारा युवक की हत्या की आशंका जताई जा रही है।
पुलिस को सूचना मिली थी कि त्रिवेणी विहार के खाली प्लाट पर अज्ञात मजदूर जैसे दिखने वाले युवक की लाश पड़ी है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। मृतक के शरीर पर चोंट के निशान थे, वहीं शव से कुछ दूरी पर शराब की बोतल व खाली डिस्पोजल आदि पड़े थे।
यहां शव पड़ा होने की खबर मिलने के बाद आसपास के रहवासियों की भीड़ लग गई। लोगों का कहना था कि कॉलोनी में अनेक प्लाटों पर मकान निर्माण का कार्य चल रहा है और मजदूर झोपड़ी बनाकर रहते भी हैं।
नागझिरी पुलिस ने शव बरामद करने के बाद उसकी शिनाख्ती के प्रयास प्रारंभ किये गये और जिला चिकित्सालय में शव पहुंचाने के कुछ देर बाद शव की शिनाख्त विकास पिता नारायण पाटीदार 23 वर्ष निवासी प्रेमनगर छोटी मायापुरी के रूप में हुई।
नागझिरी टीआई के अनुसार विकास पाटीदार कल शाम को करीब 6 बजे अपने तीन दोस्तों के साथ कूलर ठीक कराकर घर पर रखने आया था और उसके बाद घूमने जाने का कहकर निकला।
परिजनों ने रात भर उसके मोबाइल पर कॉल किये लेकिन फोन बंद था। विकास के शरीर पर चोंट के निशान से मामला संदिग्ध नजर आ रहा है और उसकी मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही पता चलेगा।