- उज्जैन प्रशासन का स्वास्थ्य अभियान, मिठाइयों पर चांदी के वर्क पर लगेगी रोक
- महाकाल पर भक्तों की अपार श्रद्धा: दान, प्रसादी और सेवाओं से 142 करोड़ की आय
- गंगा दशहरा पर महाकाल मंदिर में शुरू हुई 16 घंटे की अखंड नृत्य आराधना, शयन आरती तक कलाकार देंगे नृत्यांजलि
- महाकाल मंदिर का नंदी हॉल बदलेगा रूप, 20 लाख की लागत से होगा सौंदर्यीकरण; सावन से पहले पूरा करने की तैयारी
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती के नाम पर फिर ठगी, गुजरात की दो महिलाओं से 42 हजार रुपए वसूले; पुलिस ने शुरू की जांच
मक्सी रोड उद्योगपुरी में समस्याओं का अंबार
कारखानों के बाहर पड़ा रहता है कचरा, नालियों की नहीं होती सफाई
शहर में आगर रोड, मक्सी रोड एवं देवास रोड पर उद्योगपुरी है। जहां पर कई कारखाने एवं औद्योगिक प्रतिष्ठान हैं। इन कारखानों एवं औद्योगिक प्रतिष्ठानों में हजारों की संख्या में श्रमिक काम करते हैं लेकिन तीनोंं उद्योगपुरी में कई समस्याएं व्याप्त है जिनका निराकरण अभी तक नहीं हो पाया है।
मक्सी रोड उद्योगपुरी की स्थिति यह है ज्यादातर कारखानों के बाहर कचरा पड़ा रहता है। इसके अलावा नालियों की महीनों तक सफाई नहीं होती है। इस वजह से उनमें मलबा भरा रहता है। मक्सी रोड उद्योगपुरी में मात्र विक्रमनगर एवं पांड्याखेड़ी चौराहे को जोडऩे वाली एक मात्र सड़क पक्की है।
जबकि अन्य मार्गों की हालत बदहाल बनी हुई है। वर्षों से सड़कों को पक्का नहीं किया गया है। जिसके कारण वाहन निकलते समय धूल उड़ती है। इसके साथ ही सड़कों के ऊबड़ खाबड़ होने के कारण वाहन चालकों को निकलने में काफी दिक्कत का सामना करना पड़ता है।
उल्लेखनीय है कि उद्योगपुरी में 500 से लगभग छोटे बड़े कारखाने एवं औद्योगिक प्रतिष्ठान हैं। जिनमें दोनों पालियों में लगभग आठ दस हजार श्रमिक काम करते हैं। कुछ मार्गों पर रात के समय अंधेरा होने से श्रमिकों को निकलने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
एक मार्ग पक्का, दूसरे पर काम शुरू
उद्योगपुरी में चकोर पार्क से सामने से मंगलम धर्मकांटा मार्ग पर उद्योग विभाग द्वारा सीमेंट कांक्रीट सड़क बनाने का काम शुरू किया गया है। जिससे इस मार्ग से निकलने वाले वाहनों को सहुलियत हो सकेगी। इससे पहले एक अन्य मार्ग को पक्का किया जा चुका है। उद्योगपुरी में काम करने वाले श्रमिक चाहते हैं कि अन्य मार्गों की सड़कों को पक्का किया जाना चाहिए।