- उज्जैन में ऑनलाइन जुड़ा देश, मोनी तीर्थ आश्रम में हुआ “विशेष श्री बालाजी सर्व ग्रह दोष शांति यज्ञ”; हर्षानंद और संतों ने दी आहुतियां
- पीएम की अपील और सीएम के निर्देश के बाद उज्जैन प्रशासन की नई पहल, अब एक ही वाहन से सिंहस्थ निरीक्षण पर निकल रहे अधिकारी
- महाकाल की नगरी में भक्ति का महासागर: शेषनाग मुकुट और मुण्ड माला में नजर आए बाबा महाकाल
- बाबा महाकाल की शरण में पहुंचीं अभिनेत्री तमन्ना भाटिया, भस्म आरती में हुईं शामिल
- उज्जैन में बाबा महाकाल का अलौकिक श्रृंगार: भांग, चंदन और त्रिपुंड से सजे राजाधिराज, भस्म आरती में उमड़ी आस्था
थोड़ी फीकी है मिठास की तैयारी:10 टन सैवइयां का कारोबार रहता था कोरोना के कारण 3 टन पर आ गया
मुस्लिम समुदाय की मीठी ईद 13 मई को हो सकती है। चांद दिखने पर ईद की घोषणा होगी। इस ईद पर सैवइयां और फैनी का उपयोग होता है। लॉकडाउन के कारण इनके कारखाने 15 दिन पहले ही बंद हो चुके हैं। इस उद्योग से जुड़े अनवर हुसैन बताते हैं कि सामान्य स्थिति में 8 स 10 टन का कारोबार होता है, लेकिन लॉकडाउन के कारण मजदूर काम छोड़ कर चले गए। केवल 3 टन का उत्पादन ही हो सका। उसे भी तुरंत शहर में ही खपा दिया।
उज्जैन का माल गुजरात तक जाता है लेकिन इस बार नहीं भेज पाए। यही स्थिति फैनी की भी है। लॉकडाउन के पहले जितना बेच सकते थे, बेच दिया। आमतौर पर दो तरह की सैवइयां बनती हैं- एक पैकेट वाली और दूसरी खड़ी। थोक भाव में यह 35 रुपए और खैरची में 40 से 45 रुपए किलो बिकती है। कोरोना और लॉकडाउन के कारण इस बार न रौनक है और न बाजार खुले हैं। सब घरों में ही ईद मनाएंगे।