- महाकाल मंदिर के अन्नक्षेत्र में अब मिलेगा दक्षिण भारतीय प्रसाद, श्रद्धालुओं के लिए शुरू हुई विशेष सात्विक भोजन व्यवस्था
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 29-07-2026
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 28-07-2026
- महाकाल मंदिर पहुंचे फिल्म निर्माता मधुर भंडारकर, भस्म आरती में शामिल होकर किया पूजन-अभिषेक
- सावन में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए काल भैरव मंदिर को ₹10 लाख के बैरिकेड्स भेंट, उज्जैन पहुंची पहली खेप
लॉकडाउन का उल्लंघन पर डेयरी और किराना दुकान सील
शहर में सन्नाटा, बाजार में घूमने वाले 105 लोगों को पुलिस ने भेजा अस्थायी जेल
उज्जैन।शहर में लॉकडाउन का पालन कराने में प्रशासन जुटा हुआ है। परन्तु लोग अभी भी नहीं मान रहे हैं। किसी न किसी बहाने के घर से बाहर निकल ही जाते हैं। ऐसे लोगों को रोकने के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। कोरोना गाइड लाइन का पालन नहीं करने पर अस्थायी जेल भेजा जा रहा है। अब तक कुल लोगों को जेल भेजा जा चुका है।
इंदौर गेट के पास भूरी का अड्डा में प्रिया टेडर्स के संचालक ताराचंद बत्रा पिता जमियत बत्रा निवासी पटेल नगर किराना दुकान खोलकर सामान की बिक्री कर रहे थे। यह सूचना तहसीलदार को स्थानीय लोगों ने दी। उन्होंने मौके पर पहुंचकर जांच की तो आरोप सही निकले। तहसीलदार ने दुकान को सील करके आरोपी के खिलाफ धारा 188 के तहत कार्रवाई कर दी। वहीं गऊघाट क्षेत्र में नारायण डेयरी के संचालक सुमित पिता ताराचंद आहूजा तय समय के बाद भी दूध बेच रहे थे। इसकी सूचना पर तहसीलदार मौके पर पहुंचे और दुकान को सील करके संचालक के खिलाफ धारा 188 में केस दर्ज किया।
कोयला फाटक पर जाम
कोयला फाटक पर टाटा कंपनी ने सीवरेज लाइन डालने के लिए खुदाई कर दी है। इससे सड़क पर निकलने वालों की वजह से जाम लगने लगा है। यहां पुलिस को घर से बाहर निकलने वालों को रोकने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आधी सड़क खुदी होने से आधी सड़क पर वाहन निकलने से जाम लग जाता है।