- उज्जैन में भस्म आरती में शामिल हुए बिहार के पूर्व डिप्टी CM विजय सिन्हा: नंदी हॉल में बैठकर किए दर्शन, महाकाल से मांगा आशीर्वाद
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती: त्रिपुण्ड, त्रिशूल और डमरू से सजे बाबा, गूंजी ‘जय श्री महाकाल’
- उज्जैन में तपिश का प्रकोप: 40-41°C पर अटका पारा, अगले 4 दिन में और बढ़ेगी गर्मी; स्वास्थ्य विभाग सतर्क, हीट मरीजों के लिए विशेष वार्ड तैयार
- सिंहस्थ 2028 की तैयारियों पर सख्ती: मुख्य सचिव ने कहा—समय से पहले पूरे हों काम, बारिश से पहले बेसिक इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करें; मेडिसिटी, सड़क और पुल निर्माण की भी समीक्षा की
- महाकाल मंदिर में तड़के भस्म आरती: पंचामृत अभिषेक के बाद रजत चंद्र-त्रिशूल से सजा बाबा का दिव्य रूप, गूंजे जयकारे
दत्त अखाड़ा क्षेत्र में गंूजा बोले सो निहाल, सतश्री अकाल
उज्जैन। दत्त अखाड़ा परिक्षेत्र में रविवार की सुबह से ही गुरुद्वारा लोकार्पण कार्यक्रम का उल्लास छाया हुआ है। सिख धर्म के गीत अनुगूंजित हो रहे हैंं तो वहीं बोले सो निहाल सतश्री अकाल जैसे शब्दों की भी अनुगूंज सुनाई दे रही है। रविवार को गुरुद्वारा लोकार्पण समारोह के तहत शाम तक विविध रंग बिखरेंगे। गौरतलब है कि दत्त अखाड़ा क्षेत्र में शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंध कमेटी द्वारा गुरुद्वारा का निर्माण किया गया है और यह निर्माण कार्य कश्मीरासिंह भूरीवाला के सान्निध्य में हुआ है। यहां दो दिनों से विभिन्न कार्यक्रम हो रहे हैं। रविवार को भी सुबह से ही लोकार्पण कार्यक्रम की शुरुआत हो गई। सुबह जहां कीर्तन, हजूरी जत्था के आयोजन हुए तो वहीं दोपहर बाद सिरोपा सम्मान, पंथ प्रमुखों के आशीवर्चन, शहर के संतों का अभिनंदन आदि कार्यक्रम संपन्न किए जाएंगे।
1100 कारों का काफिला
लोकार्पण समारोह में हिस्सा लेने के लिए इंदौर से बॉबी छाबड़ा यश ग्रुप के कार्यकर्ता 1100 कारों के काफिले से शहर पहुंचे। नानाखेड़ा क्षेत्र से होकर काफिला दत्त अखाड़ा पहुंचा। यहां ग्रुप के कार्यकर्ताओं ने स्टॉल लगाकर सेवा कार्य किया।
गुरुग्रंथ साहब प्रकाशवान होंगे
मोक्षदायिनी शिप्रा किनारे जहां कई मंदिर और देवालय हैं। शिप्रा किनारे गुरुद्वारा श्री गुरुनानक घाट भी है। करीब एक अरब की लागत से तैयार होने वाले सिखों के इस धार्मिक परिसर में गुरुद्वारा साहिब का निर्माण हो गया है जहां गुरुग्रंथ साहब प्रकाशवान होंगे।