- उज्जैन में दहेज प्रथा के खिलाफ मिसाल: दूल्हे ने लौटाए 50 लाख के कैश और सोना, सिर्फ अंगूठी ली
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती: वीरभद्र जी से आज्ञा लेकर खुले चांदी द्वार, बाबा का हुआ पंचामृत अभिषेक
- सिंहस्थ के लिए पुलिस को तैयार कर रहा प्रशासन: उज्जैन में पुलिस अफसरों की 21 दिन की खास ट्रेनिंग शुरू, 41 विषयों पर रहेगा फोकस; 117 अधिकारी बनेंगे “मास्टर ट्रेनर”
- उज्जैन में भस्म आरती में शामिल हुए बिहार के पूर्व डिप्टी CM विजय सिन्हा: नंदी हॉल में बैठकर किए दर्शन, महाकाल से मांगा आशीर्वाद
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती: त्रिपुण्ड, त्रिशूल और डमरू से सजे बाबा, गूंजी ‘जय श्री महाकाल’
एसपी ने की जीआरपी थाने की सर्जरी एक साथ 55 पुलिसकर्मियों के तबादले
उज्जैन:जीआरपी थाने में लंबे समय से पदस्थ पुलिसकर्मियों और शिकायतों के बाद रेल एसपी द्वारा पूरे थाने की सर्जरी कर दी गई है। एसपी द्वारा जारी आदेश में 55 पुलिसकर्मियों के तबादले किये गये हैं और अब थाने में सिर्फ थाना प्रभारी और एक आरक्षक बचा है।
रेल एसपी कृष्णावेणी देसावतु द्वारा रेंज के जीआरपी थानों में पदस्थ कुल 111 पुलिसकर्मियों के तबादले किये गये हैं जिनमें आधे से अधिक 55 पुलिसकर्मी उज्जैन जीआरपी थाने के हैं। एसआई से लेकर आरक्षक स्तर तक के कुल 55 पुलिसकर्मी इस तबादला आदेश से प्रभावित हुए हैं। उज्जैन जीआरपी थाने से इन पुलिसकर्मियों को स्थानांतरित कते हुए गुना, शिवपुी, नीमच, रतलाम, अशोक नगर, श्यामगढ़ आदि रेलवे थानों में पदस्थ किया गया है।
एक ही थाने में तीन वर्ष की सेवाएं दे चुके ऐसे पुलिसकर्मियों के अलावा एसपी ने ऐसे लोगों के ट्रांसफर भी किये हैं जिनकी लगातार शिकायतें मिल रही थीं। अब जीआरपी थाने में टीआई दिनेश भोजक और एक आरक्षक बचा है जो ट्रांसफर सूची में प्रभावित नहीं हुए हैं। बताया जाता है कि थाने में ऐसे पुलिसकर्मी भी ड्यूटी कर रहे थे जिन्हें 8 से 10 वर्ष हो चुके हैं।