- महाकाल मंदिर का नंदी हॉल बदलेगा रूप, 20 लाख की लागत से होगा सौंदर्यीकरण; सावन से पहले पूरा करने की तैयारी
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती के नाम पर फिर ठगी, गुजरात की दो महिलाओं से 42 हजार रुपए वसूले; पुलिस ने शुरू की जांच
- शनिचरी अमावस्या पर उज्जैन के शनि मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, 24 घंटे में 1000 लीटर से ज्यादा तेल चढ़ा; घाटों से हटाए गए कपड़े और जूते-चप्पल
- “मैं पापा के साथ जाऊंगा…”: उज्जैन कोर्ट में मासूम की जिद के बाद पिता संग भैरवगढ़ जेल पहुंचा 4 साल का बच्चा
- बाबा महाकाल के दरबार में पहुंची भारतीय महिला क्रिकेट टीम, कप्तान हरमनप्रीत कौर समेत खिलाड़ियों ने भस्म आरती में लिया आशीर्वाद
दर्दनाक हादसा:मक्सी रोड के ब्लैक स्पॉट पर कार को ट्रक ने टक्कर मारी
सेंटपाॅल स्कूल रोड पर नक्षत्र होटल के पास स्थित कट पाइंट पर मंदसौर के परिवार की कार को पीछे से आ रहे ट्रक ने टक्कर मारी। टक्कर के बाद कार सामने डिवाइडर से भी जा भिड़ी। इससे गाड़ी दोनों साइड से पिचक गई। कार में सवार चार लोग घायल हुए हैं। घटना मक्सी रोड पर गुरुवार दोपहर 2 बजे हुई। इस मार्ग पर सेंटपॉल स्कूल से रणकेश्वर मंदिर तक कई कट पाइंट हैं, जो ब्लैक स्पॉट है।
इस मार्ग पर सबसे अधिक भारी वाहन निकलते हैं और आसपास कॉलोनियांं हैं। लोगों को सड़क भी क्रास करना पड़ती है। गुरुवार को भी कट पाइंट पर ही हादसा हुआ। चिमनगंज मंडी पुलिस ने बताया मंदसौर निवासी हरिवल्लभ सिंह 48 साल शंकरपुर में रिश्तेदार के यहां शादी की पत्रिका बांटकर वापस जा रहे थे। इसी दौरान उनकी कार को ट्रक ने पीछे से टक्कर मारी।
इससे कार में सवार हरिवल्लभ सिंह समेत घर के अन्य सदस्य घायल हो गए। लोगों ने ही मदद कर उन्हें अस्पताल भिजवाया। चिमनगंज थाना एएसआई एमएल मालवीय ने बताया कि ट्रक छोड़कर ड्राइवर फरार हो गया। ट्रक एमपी 09 एचएफ-0661 को जब्त कर लिया गया है। हादसे के बाद घटनास्थल पर भीड़ लग गई।
उन्होंने बताया कि मक्सी रोड बायपास पर आधे किलोमीटर में ही करीब सात कट पाइंट है और प्रतिदिन महिलाएं व बच्चे भी सड़क क्रास करते हैं। कई बार पुलिस-प्रशासन समेत जनप्रतिनिधियों को भी इन ब्लैक स्पॉटों के बारे में अवगत करवा ब्रेकर बनाने की मांग की गई लेकिन ध्यान नहीं दिया जा रहा।