- उज्जैन में दिव्यांग दंपती ने मांगी सुरक्षा, बोले- FIR के बाद भी आरोपी बेखौफ घूम रहे; कलेक्टर जनसुनवाई में लगाई न्याय की गुहार
- इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बहाने उज्जैन में हनीट्रैप, युवक का अपहरण कर अश्लील वीडियो से करोड़ों जैसी वसूली की कोशिश, 10 आरोपी गिरफ्तार
- नागदा के सरकारी कॉलेजों के छात्रों ने परिणाम पर उठाए सवाल, 47 विद्यार्थियों को कम अंक और सप्लीमेंट्री मिलने पर विश्वविद्यालय में किया प्रदर्शन
- दिल्ली छात्र प्रदर्शन के समर्थन में उज्जैन में विरोध प्रदर्शन: कैंडल मार्च के साथ 25 जुलाई को बड़े मार्च की तैयारी
- 'रक्तांचल-3' की स्टारकास्ट ने महाकाल मंदिर में किए दर्शन, भस्म आरती में शामिल होकर लिया बाबा का आशीर्वाद
माफिया के खिलाफ बड़ी कार्रवाई:एडीएम ने अवैध खनन
जिले में शांति व कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से विभिन्न माफिया के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बड़ी कार्रवाई की गई है। एडीएम नरेंद्र सूर्यवंशी ने अवैध खनन, आबकारी, गोवंश, खाद्य सुरक्षा और आवश्यक वस्तु अधिनियम आदि से जुड़े मामलों में दोपहिया से लेकर ट्रक-डंपर जैसे 40 वाहनों सहित 3 करोड़ 17 लाख रुपए की संपत्ति राजसात की है। इसके अलावा अवैध खनन पर 33 लाख 65 हजार रुपए, अमानक व मिथ्या छाप खाद्य पदार्थों के कारोबार पर 3 लाख 65 हजार सहित कुल 37 लाख 30 हजार रुपए का जुर्माना भी अधिरोपित किया है।
6900 क्विंटल चावल और ट्रक भी राजसात
आबकारी अधिनियम : 18 प्रकरणों में 12 छोटे-बड़े वाहन जिनकी कीमत करीब 40 लाख रुपए के अलावा साढ़े सात लाख रुपए की अवैध मदिरा राजसात की।
मप्र गोवंश वध प्रतिषेध अधिनियम : 8 प्रकरणों में 40 लाख रुपए कीमत के 9 वाहन व 15 लाख रुपए कीमत के 50 गोवंश राजसात किए।
खाद्य सुरक्षा अधिनियम : 13 प्रकरणों में 3 लाख 65 हजार रुपए का जुर्माना विभिन्न फर्म व उनसे जुड़े इन व्यापारियों बाल मुकुंद पिता बद्रीलाल, सागरमल जैन, रितेश खंडेलवाल, अब्दुल गफार, रॉयल कैफे, आकिब नूर, क्षिप्रा ढाबा, मुकेश संगतानी, पप्पू भावसार, सपना कोल्डड्रिंक, अब्दुल अत्तार, पीयूष झांझरी आदि पर किया।
आवश्यक वस्तु अधिनियम : आरोपी राजकुमार कुकरेजा, मनोज जैन, अमित अग्रवाल आदि से जब्त 273.52 क्विंटल चावल एवं ट्रक को राजसात करने के आदेश पारित किए। ऐसे ही एक अन्य प्रकरण में अनिल जैन, विनोद कुमार धूसिया से जब्त 417.20 क्विंटल चावल और ट्रक को राजसात के भी आदेश दिए।
गौण खनिज नियम तथा रेत खनिज अधिनियम : नौ प्रकरणों में एक जेसीबी, तीन ट्रैक्टर, 10 डंपर मय खनिज के जिनका मूल्य 1 करोड़ 33 लाख रुपए है, इनको राजसात करते हुए संबंधित नगर निगम को सौंपा गया है। साथ ही अवैध भंडारण, उत्खनन पर 33 लाख 65 हजार रुपए का जुर्माना भी किया।