- महाकाल मंदिर का नंदी हॉल बदलेगा रूप, 20 लाख की लागत से होगा सौंदर्यीकरण; सावन से पहले पूरा करने की तैयारी
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती के नाम पर फिर ठगी, गुजरात की दो महिलाओं से 42 हजार रुपए वसूले; पुलिस ने शुरू की जांच
- शनिचरी अमावस्या पर उज्जैन के शनि मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, 24 घंटे में 1000 लीटर से ज्यादा तेल चढ़ा; घाटों से हटाए गए कपड़े और जूते-चप्पल
- “मैं पापा के साथ जाऊंगा…”: उज्जैन कोर्ट में मासूम की जिद के बाद पिता संग भैरवगढ़ जेल पहुंचा 4 साल का बच्चा
- बाबा महाकाल के दरबार में पहुंची भारतीय महिला क्रिकेट टीम, कप्तान हरमनप्रीत कौर समेत खिलाड़ियों ने भस्म आरती में लिया आशीर्वाद
दलित आरक्षक की बारात में घूमर गीत बजने पर पथराव, दो घायल
उज्जैन | घट्टिया में सोमवार रात दलित दूल्हे की बारात पर गांव के दबंगों ने पथराव किया। दूल्हा शाजापुर पुलिस लाइन में आरक्षक के पद पर पदस्थ है। बारात घट्टिया से निकल रही थी। इस दौरान फिल्म पद्मावत का गीत ‘घूमर” बजा तो पथराव शुरू हो गया।
इस पर गांव में तनाव की स्थिति पैदा हो गई। बारातियों ने आरोप लगाया कि क्षेत्र के राजपूतों ने पत्थर मारे और दो बारातियों को बंधक भी बनाया। पथराव में दो लोग घायल हुए हैं। घटना के बाद बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा।
जानकारी के अनुसार रामप्रसाद पिता नारायण निवासी मारूखेड़ा थाना राघवी का विवाह सोना पिता लक्ष्मण निवासी घट्टिया से तय हुआ था। रात में घट्टिया में बारात निकाली जा रही थी। इस दौरान बारात में घूमर गीत बजा। राम मंदिर के पास से बारात गुजरी तो पथराव शुरू हो गया। इससे अफरा-तफरी मची और बाराती भागने लगे। दो लोग को चोट भी पहुंची।
दूल्हे ने एसपी को लगाया फोन
पथराव शुरू होते ही आरक्षक दूल्हे ने एसपी सचिन अतुलकर को फोन लगाया। इस पर पुलिस बल मौके पर पहुंचा। हालांकि कुछ देर बाद पथराव बंद हो गया। बारातियों ने आरोप लगाया कि उनके दो लोगों को बंधक भी बनाया गया है। पुलिस देर रात तक मामले की जांच में जुटी रही।