- महाकाल मंदिर का नंदी हॉल बदलेगा रूप, 20 लाख की लागत से होगा सौंदर्यीकरण; सावन से पहले पूरा करने की तैयारी
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती के नाम पर फिर ठगी, गुजरात की दो महिलाओं से 42 हजार रुपए वसूले; पुलिस ने शुरू की जांच
- शनिचरी अमावस्या पर उज्जैन के शनि मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, 24 घंटे में 1000 लीटर से ज्यादा तेल चढ़ा; घाटों से हटाए गए कपड़े और जूते-चप्पल
- “मैं पापा के साथ जाऊंगा…”: उज्जैन कोर्ट में मासूम की जिद के बाद पिता संग भैरवगढ़ जेल पहुंचा 4 साल का बच्चा
- बाबा महाकाल के दरबार में पहुंची भारतीय महिला क्रिकेट टीम, कप्तान हरमनप्रीत कौर समेत खिलाड़ियों ने भस्म आरती में लिया आशीर्वाद
दशहरा पर पथ संचलन में पहली बार स्वयंसेवक नीली पेंट पहनेंगे
राष्ट्रीय स्वयं सेवक का दशहरा पथ संचलन नई वेशभूषा में निकलेगा। स्वयं सेवक पहली बार खाकी नेकर की जगह नीली पेंट व नीले मौजे पहनेंगे। नई गणवेश की तैयारी शुरू हो गई है।
संघ ने नागौर बैठक में नई गणवेश को मंजूरी दी थी। जिसमें नेकर की जगह नीली पेंट व नीले मौजे को शामिल किया था। दशहरे से इस नई गणवेश को प्रचलन में लाया जाएगा। दशहरे पर निकलने वाला संघ का पथ संचलन नई गणवेश में ही निकलेगा। पेंट और मौजे उपलब्ध कराने के लिए भीलवाड़ा से कपड़ा पूरे देश में जाएगा। स्थानीय स्तर पर उक्त कपड़े की गणवेश तैयार होगी।
संघ कार्यालय से करीब 300 रु. में पेंट और मौजे उपलब्ध कराए जाने की कवायद की जा रही है। शहर के पथ संचलन में करीब 3 हजार स्वयंसेवक शामिल होंगे। शहर में पांच स्थानों से पथ संचलन निकाला जाता है। महानगर संघ चालक श्रीपाद जोशी के अनुसार संचलन की तैयारी शुरू हो गई है। इसमें स्वयंसेवक नई गणवेश में आएंगे।