- उज्जैन महाकाल मंदिर में अलौकिक सुबह: चांदी के पट खुले, भस्म आरती में गूंजा ‘जय श्री महाकाल’
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती: पंचामृत अभिषेक के बाद भस्म चढ़ी, गूंजा ‘जय श्री महाकाल’
- महाकुंभ जैसा होगा सिंहस्थ 2028, पार्किंग स्थलों का हुआ निरीक्षण: अधिकारियों के जारी किए निर्देश, कहा - घाट तक आसान पहुंच पर जोर
- महाकाल मंदिर पहुंचे मिलिंद सोमन और नितीश राणा: भस्म आरती में हुए शामिल, 2 घंटे नंदी हॉल में किया जाप
- तड़के महाकाल के कान में स्वस्ति वाचन, फिर खुला चांदी का पट! भस्म अर्पण के बाद साकार रूप में दर्शन
दादू वाणी कथा की शोभायात्रा निकली
उज्जैन । अखिल भारतीय श्री दादूपंथी निर्मोही अखाड़ा आश्रम सेवा समिति जानकी नगर द्वारा इस वर्ष भी संत दादू दयाल महाराज का निर्वाण महोत्सव संत समागम कथा, हवन का आयोजन आज 13 मई से प्रतिदिन दोपहर 3 से 6 बजे तक आयोजित किया जा रहा है।
कथा अमृत वर्षा 1008 महामंडलेश्वर स्वामी ज्ञानदासजी महाराज के श्रीमुख से होगी। इसी बीच 16 से 19 मई तक रात्रि 8 से 10 बजे तक नानी बाई का मायरा नाट्य का मंचन किया जायेगा। दादू अष्टमी 19 मई को प्रात: 7 बजे से शोभायात्रा निकाली जायेगी।
इसी दिन सुबह 11 बजे से संतों के प्रवचन होंगे एवं दोपहर 12 बजे से महाप्रसादी का आयोजन किया जायेगा। आज सुबह रामघाट से शोभायात्रा निकाली गयी। जिसमें हाथी, घोड़े, पालकी आदि शामिल रहे। इसके अलावा साधु-संतों के साथ श्रद्धालुजन चल रहे थे। जिनकी जगह-जगह स्वागत किया गया। शोभायात्रा जानकी नगर स्थित आश्रम पहुंची।