- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 31-07-2026
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 30-07-2026
- महाकाल मंदिर के अन्नक्षेत्र में अब मिलेगा दक्षिण भारतीय प्रसाद, श्रद्धालुओं के लिए शुरू हुई विशेष सात्विक भोजन व्यवस्था
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 29-07-2026
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 28-07-2026
केमिकल से पका हापुस 150 रुपए किलो, महाराष्ट्र का 1100 रुपए दर्जन
उज्जैन | देवासरोड मुंगी चौराहे पर आयोजित आम महोत्सव में पहली बार महाराष्ट्र के देवगढ़ के केसर हापुस आम यहां बिकने आए हैं, जो 1100 रुपए दर्जन के भाव से मिल रहे हैं। शुक्रवार से शुरू हुआ आम महोत्सव 18 मई तक चलेगा। रोज सुबह 10 से रात 10 बजे तक आम की बिक्री होगी। देवगढ़ से आम लेकर आए विक्रेता संकेत पुजारा ने दावा किया कि लोग मद्रास-कर्नाटक साइड से आने वाले हापुस आम काे केमिकल से पकाते हैं। हापुस साल में एक बार मई में ही महाराष्ट्र से सप्लाई होकर मार्केट में आता है। आम महोत्सव में आए विक्रेताओं के पास 900 से 1100 रुपए दर्जन में यह आम उपलब्ध है। हापुस दिखने में एकदम चटक केसरिया रंग, हाथ लगाने पर कड़क, गोल और खाने में मीठा। दूर से खुशबू देने वाला हो तो वह असली हापुस आम ही है।