- उज्जैन में दिव्यांग दंपती ने मांगी सुरक्षा, बोले- FIR के बाद भी आरोपी बेखौफ घूम रहे; कलेक्टर जनसुनवाई में लगाई न्याय की गुहार
- इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बहाने उज्जैन में हनीट्रैप, युवक का अपहरण कर अश्लील वीडियो से करोड़ों जैसी वसूली की कोशिश, 10 आरोपी गिरफ्तार
- नागदा के सरकारी कॉलेजों के छात्रों ने परिणाम पर उठाए सवाल, 47 विद्यार्थियों को कम अंक और सप्लीमेंट्री मिलने पर विश्वविद्यालय में किया प्रदर्शन
- दिल्ली छात्र प्रदर्शन के समर्थन में उज्जैन में विरोध प्रदर्शन: कैंडल मार्च के साथ 25 जुलाई को बड़े मार्च की तैयारी
- 'रक्तांचल-3' की स्टारकास्ट ने महाकाल मंदिर में किए दर्शन, भस्म आरती में शामिल होकर लिया बाबा का आशीर्वाद
गंभीर का निरीक्षण, चैनल कटिंग से एकत्रित करेंगे पानी, दो महीने हो सकेगा जलप्रदाय
उज्जैन | गंभीर डेम में अभी करीब 450 एमसीएफटी पानी है। इसमें से 100 एमसीएफटी को डेड स्टोरेज मान लिया जाए तो भी डेम में अगले दो महीने तक जल प्रदाय हाे सके, इतना पानी है। बावजूद पीएचई के अफसर गंभीर डेम में टुकड़े-टुकड़े में दूर तक भरे पानी को चैनल कटिंग करके एकत्रित करेंगे। अगर 15 जून को आने वाला मानसून लेट हुआ तो तब तक जल प्रदाय बाधित न हो। इस कड़ी में गंभीर डेम के पेट्रोलिंग इंचार्ज व उपयंत्री राजीव शुक्ला ने अमले के साथ निरीक्षण कर स्पॉट चिह्नित किए हैं। नाहरखेड़ी व खेमासा में करीब 15 किमी लंबी एक धार में पानी जमा है।