- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 25-07-2026
- मानसून सत्र का समापन: मुख्यमंत्री ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, विकास और जनकल्याण पर दिया विशेष जोर
- VIDEO: इंस्टाग्राम दोस्ती से शुरू हुआ हनीट्रैप का खेल, बेटे को छुड़ाने पिता पहुंचे; अश्लील वीडियो बनाकर 26 लाख की फिरौती मांगने वाले गिरोह का खुलासा
- महाकाल की पहली सवारी को लेकर प्रशासन की तैयारी तेज, 30 जुलाई तक पूरे होंगे मार्ग विकास कार्य
- महाकाल की भस्म आरती में पहुंचीं टीवी एक्ट्रेस रूपाली गांगुली, नंदी हॉल में बैठकर किए बाबा के दर्शन, बोलीं- महाकाल की कृपा से हूं यहां तक
दिनभर रिमझिम, शाम को फिर हुई तेज बारिश
उज्जैन
बंगाल की खाड़ी से सक्रिय हुए हैवी सिस्टम ने बीते 24 घंटों के भीतर शहर सहित पूरे जिले को तरबतर किया। गुरुवार सुबह तक बीते 24 घंटे में जिले में आैसत 2.34 इंच बारिश हुई। इस दौरान तराना तहसील में सबसे अधिक 5.04 इंच बारिश हुई। घटि्टया तहसील में 3.2 इंच, महिदपुर तहसील में 2.08 इंच आैर उज्जैन तहसील में 1.92 इंच बारिश हुई। वहीं शाम तक बीते 24 घंटों में शहर मेंं भी 0.64 इंच बारिश हुई। मौसम विभाग ने शुक्रवार को उज्जैन जिले में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।
शहर में बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात लगभग डेढ़ घंटे तक तेज बारिश हुई। रात में 0.44 इंच बारिश रिकॉर्ड की गई। गुरुवार सुबह आधा घंटा रिमझिम बारिश होने के बाद बारिश थम गई। हालांकि शाम को फिर से घने काले बादल छाने के साथ ही हल्की आैर रिमझिम बारिश शुरू हो गई। बारिश के बाद उमस बढ़ने के साथ ही दिन के तापमान में भी उछाल आया। दिन में पारा 2.0 डिग्री बढ़ गया। दिनभर केवल 6 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलती रही। दिन में आर्द्रता 92 प्रतिशत होने से उमस भी बनी रही। गुरुवार को दिन का अधिकतम तापमान 28 डिग्री रहा। रात के तापमान में भी 0.2 डिग्री का मामूली उछाल आया। बुधवार रात न्यूनतम तापमान 23.2 डिग्री रहा। मौसम विज्ञान केंद्र भोपाल ने शुक्रवार को उज्जैन सहित प्रदेश के अधिकांश जिलों में भारी बारिश आैर भारी से भी अधिक बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है।