- सिंहस्थ 2028 की तैयारियों पर मुख्यमंत्री की सख्त समीक्षा, कहा - “काम में रुकावट नहीं चलेगी”; अधिकारियों को 24×7 सक्रिय रहने के दिए निर्देश
- महाकाल मंदिर में अलसुबह गूंजी घंटियां, वीरभद्र के कान में स्वस्तिवाचन के बाद खुले पट; भस्म अर्पण के बाद शेषनाग रजत मुकुट में सजे बाबा
- शादी से मना करने पर घर में घुसा युवक, युवती पर किया हमला; 48 घंटे में गिरफ्तार
- उज्जैन में शिप्रा आरती को मिलेगा नया स्वरूप, रामघाट को वैश्विक पहचान देने की तैयारी; रोज होने वाली शिप्रा आरती बनेगी धार्मिक पर्यटन का केंद्र
- संत रविदास जयंती पर उज्जैन में एक साथ जुटे संत और समाज, 2121 दीपकों की रोशनी में जगमगाया शिप्रा तट
पांच साल पहले गहने गिरवी रख बेटी को खेलने भेजा, अब वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप में चयन
उज्जैन/भोपाल
उज्जैन जिले के खाचरौद के किसान की बेटी मंजू बंबोरिया का चयन वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप के लिए हो गया है। वह प्रदेश की पहली खिलाड़ी है, जो बॉक्सिंग की वर्ल्ड चैंपियनशिप में शामिल होंगी।
मंजू के लिए यह सफलता इतनी आसान नहीं थी। बचपन में बॉक्सिंग बैग के रुपए नहीं थे, बालू रेत का तकिया बनाकर अभ्यास किया। 2011 में स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया में सेलेक्शन हुआ लेकिन दादाजी बद्रीलाल बंबोरिया ने जाने की अनुमति देने से इनकार कर दिया। पिता शांतिलाल बंबोरिया ने उन्हें मनाया और बेटी को प्रशिक्षण के लिए भेजा।
मंजू बंबोरिया
असम की अंकुशिता को 9-0 से हराया
नई दिल्ली के आईजी स्टेडियम में भारतीय महिला टीम के लिए ट्रॉयल चल रहे हैं। इसमें गुरुवार को मंजू (64 किग्रा) ने असम की वर्ल्ड यूथ चैंपियन अंकुशिता सिंह को 9-0 से हराकर अपना स्थान बनाया। मंजू अब 3 से 13 अक्टूबर तक रूस में होने वाले वर्ल्ड कप में खेलेंगी।