- सिंहस्थ के लिए पुलिस को तैयार कर रहा प्रशासन: उज्जैन में पुलिस अफसरों की 21 दिन की खास ट्रेनिंग शुरू, 41 विषयों पर रहेगा फोकस; 117 अधिकारी बनेंगे “मास्टर ट्रेनर”
- उज्जैन में भस्म आरती में शामिल हुए बिहार के पूर्व डिप्टी CM विजय सिन्हा: नंदी हॉल में बैठकर किए दर्शन, महाकाल से मांगा आशीर्वाद
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती: त्रिपुण्ड, त्रिशूल और डमरू से सजे बाबा, गूंजी ‘जय श्री महाकाल’
- उज्जैन में तपिश का प्रकोप: 40-41°C पर अटका पारा, अगले 4 दिन में और बढ़ेगी गर्मी; स्वास्थ्य विभाग सतर्क, हीट मरीजों के लिए विशेष वार्ड तैयार
- सिंहस्थ 2028 की तैयारियों पर सख्ती: मुख्य सचिव ने कहा—समय से पहले पूरे हों काम, बारिश से पहले बेसिक इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करें; मेडिसिटी, सड़क और पुल निर्माण की भी समीक्षा की
कीचड़ में विद्यार्थियों की लेफ्ट-राइट-लेफ्ट
उज्जैन:स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त देश के साथ शहर में धूमधाम से मनाया जायेगा। प्रतिवर्ष की तरह मुख्य समारोह दशहरा मैदान पर आयोजित होगा। जिसकी रिहर्सल पुलिस व विद्यार्थियों द्वारा अभी से शुरू कर दी गई है। शहर में लगातार बारिश का दौर चलने के कारण दशहरा मैदान पर कीचड़ हो गया है जिससे निपटने के इंतजाम अब तक संबंधित विभाग द्वारा नहीं किये गये हैं।
पुलिस और स्कूल-कॉलेजों के विद्यार्थियों द्वारा दशहरा मैदान में परेड की रिहर्सल की जा रही है लेकिन कल से लगातार बारिश के कारण मैदान में कीचड़ हो चुका है और विद्यार्थियों को कीचड़ में ही रिहर्सल करना पड़ रही है। नगर निगम ने यहां बने मंच पर डोम लगवाया गया है, जबकि दर्शकों, विशिष्टजनों और सीनियर सिटीजन के लिये भी शेड की व्यवस्था की गई है, जबकि मैदान में चूरी डलवाने और पानी निकासी की व्यवस्था पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा की जायेगी लेकिन अब तक विभाग ने 15 अगस्त की तैयारियों को लेकर कार्य शुरू नहीं किये हैं और कीचड़ में रिहर्सल करने के कारण बच्चों की ड्रेस व जूते भी कीचड़ से गंदे हो रहे हैं।