- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 02-09-2026
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 01-09-2026
- महाकाल मंदिर कर्मचारी से मारपीट के 3 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने मंदिर के सामने कराया माफी का वीडियो
- उज्जैन में 4 हत्याओं के बाद रात में बढ़ी पुलिस की निगरानी, 14 जगहों पर सघन चेकिंग
- उज्जैन में स्टेशन से महाकाल तक ट्रैफिक का दबाव, बेतरतीब ऑटो और पार्किंग से बढ़ी परेशानी
दिन में देवदर्शन के बाद युवक ने की आत्महत्या
मां ने कहा…चार दिन से कह रहा था मर जाउंगा
उज्जैन। मोहन नगर में रहने वाले डम्पर क्लिनर ने बीती रात मां की साडी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। चिमनगंज पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पीएम कराया।
शैलू पिता दिलीप सिंह 19 वर्ष निवासी मोहन नगर डम्पर क्लिनर था। कल उसके पिता दिलीप सिंह 5 माह बाद भेरूगढ जेल से छूटकर आये तो उनके साथ दिन भर देवदर्शन किये। दिलीप सिंह ने बताया कि वह शैलू को छोडकर नागदा में रहने वाले अपने माता पिता के घर चले गये थे।
रात डेढ बजे पत्नी दीपमाला ने फोन पर सूचनादी। दीपमाला ने बताया कि शैलू चार दिनों से कह रहा था मर जाउंगा। रात में उसने खाना नहीं खाया ऐसे ही सो गये थे।
नींद खुली तो देखा शैलू ने साडी से फांसी लगा ली है। उसने किन कारणों के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या की इसकी जानकारी परिजनों को भी नहीं, पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।