- 40° के पार तापमान, फिर भी नहीं थमी आस्था: महाकाल में रोज 1 लाख से ज्यादा श्रद्धालु; पहली बार महाकाल लोक में शुरू हुआ फोगिंग सिस्टम
- उज्जैन की 5 माह की बच्ची SMA-1 से जूझ रही: 15 करोड़ के इंजेक्शन के लिए जंग, सोनू सूद ने बढ़ाया हाथ; भोपाल एम्स में चल रहा इलाज
- 15 साल पहले खत्म हो चुकी थी लीज; हाईकोर्ट से स्टे हटते ही UDA का एक्शन, बेगमबाग में 5 मकान तोड़े; अब तक 30 से ज्यादा निर्माण हटाए जा चुके
- महाकाल मंदिर में तड़के भस्म आरती: स्वस्ति वाचन के बाद खुले पट, पंचामृत अभिषेक के बाद पुष्पों से दिव्य श्रृंगार
- सप्तसागर विकास को गति देने के निर्देश: निगम आयुक्त ने चार प्रमुख जलाशयों का किया निरीक्षण, गहरीकरण-सौंदर्यीकरण पर जोर
जिला चिकित्सालय परिसर में वर्षों से रहने वाले कर्मचारी परिवारों में हड़कंप
उज्जैन:जिला चिकित्सालय परिसर में वर्षों से रहने वाले कर्मचारी परिवारों में हड़कंप
100 बिस्तरों के वार्ड निर्माण के लिए मकान खाली करने का फरमान
उज्जैन।जिला चिकित्सालय परिसर में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत 100 बिस्तरों का वार्ड निर्माण प्रस्तावित हैं। इसके लिए परिसर में स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों के क्वार्टर को खाली कराया जाएगा अस्पताल प्रबंधन ने 25 कर्मचारियों को 15 दिन के भीतर आवास खाली करने का फरमान जारी किया हैं।
पूरे जिला अस्पताल परिसर में स्वास्थ्य विभाग के करीब 50 से अधिक परिवार शासकीय क्वार्टर में आवासरत राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत परिसर में ही 100 बिस्तरों के वार्ड का निर्माण किया जाना हैं। इसके लिए जिला अस्पताल के मुख्य भवन के पीछे स्थित शासकीय क्वार्टर की जमीन तय की गई है।
वार्ड निर्माण के लिए २5 क्वार्टर तोड़ा जाएगा। सिविल सर्जन सहा मुख्य अस्पताल अधीक्षक ने 25 कर्मचारियों को नोटिस जारी कर कहा हैं कि आपको आवंटित भवन 15 दिन में खाली करें। निर्धारित अवधि में भवन रिक्त नहीं करने की स्थिति में प्रशासकीय कार्रवाई की जाएगी।
तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के आवास…..आवास खाली करने का नोटिस मिलने के बाद कर्मचारियों में हड़कंप छा गया है। बुधवार को जारी किए नोटिस में आवास को खाली करने की अवधि 15 दिन दी गई है। बताया जाता है कि इन क्वार्टर में तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी के 25 कर्मचारियों का परिवार लंबे समय से आवासरत रद्द है। महत्वपूर्ण बात यह ै कि इन कर्मचारियों को यह नहीं बताया गया है कि क्वार्टर खाली करने के बाद अब कहां जाए।