- बिहार के राज्य मंत्री रत्नेश कुमार पहुंचे महाकाल मंदिर: विधि-विधान से किए दर्शन-पूजन, मंदिर समिति ने किया सम्मान
- महाकाल मंदिर पहुंचे अखाड़ा परिषद के महामंत्री हरिगिरि महाराज: देश-दुनिया में शांति के लिए की प्रार्थना, श्रद्धालुओं से की मुलाकात
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती: वीरभद्र को स्वस्तिवाचन के बाद खुले पट, राजा स्वरूप में सजे बाबा!
- आज 12-12 घंटे का दिन-रात: उज्जैन की जीवाजी वेधशाला में वसंत संपात देखने पहुंचे छात्र-खगोलप्रेमी, आज से दिन होंगे लंबे
- 30 रोजों के बाद मनाई गई ईद: इंदिरा नगर ईदगाह में बड़ी संख्या में पहुंचे लोग, नमाज के बाद गले मिलकर बांटी खुशियां; पुलिस ने बढ़ाई सतर्कता
दिन में पारा 1.3 डिग्री लुढ़का बूंदाबांदी के बाद बढ़ी उमस, न्यूनतम तापमान 23 डिग्री रहा
उज्जैन | शहर में बारिश का सिस्टम आगे निकल जाने के बावजूद स्थानीय बादल बने होने के कारण हल्की बारिश हो रही है। बुधवार की रात हुई बारिश के बाद गुरुवार दोपहर भी बूंदाबांदी के साथ हल्की बारिश हुई। हालांकि कुछ ही मिनट में बारिश रूक गई। इधर बारिश के बाद दिन के तापमान में 1.3 डिग्री की कमी आई। गुरुवार को दिन का अधिकतम तापमान 29.5 डिग्री रहा। न्यूनतम तापमान 23.0 डिग्री रहा। शासकीय जीवाजी वेधशाला के मौसम प्रेक्षक दीपक गुप्ता ने बताया शहर में बारिश के लिए फिलहाल कोई सिस्टम सक्रिय नहीं है। स्थानीय बादल बने होने के कारण आज बूंदाबांदी या हल्की बारिश हो सकती है। शहर में आैसत 36 इंच के मुकाबले अब तक मात्र मात्र 15.6 इंच बारिश ही हुई है।