- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 02-09-2026
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 01-09-2026
- महाकाल मंदिर कर्मचारी से मारपीट के 3 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने मंदिर के सामने कराया माफी का वीडियो
- उज्जैन में 4 हत्याओं के बाद रात में बढ़ी पुलिस की निगरानी, 14 जगहों पर सघन चेकिंग
- उज्जैन में स्टेशन से महाकाल तक ट्रैफिक का दबाव, बेतरतीब ऑटो और पार्किंग से बढ़ी परेशानी
दीपावली के पूर्व सब्जियों के भाव ने रिकाॅर्ड तोड़ा
दीपावली के पूर्व सब्जियों के भाव ने रिकाॅर्ड तोड़ा है। नया बटका कहीं-कहीं मिलता है लेकिन इसके भाव 200 रुपए किलो है। नई मैथी की भाजी 260 रुपए किलो, इसे भी ढूंढना पड़ता है। टेस्ट पसंद वाले महंगी सब्जी का यूज करने से परहेज नहीं कर रहे हैं। बाजार में हरी सब्जियों की कमी है। चिमनगंज की बड़ी मंडी में एक सप्ताह से आवक कमजोर चल रही है। 20 से 30 रुपए किलो बिकने वाली सब्जियों के रेट अब 100 फीसदी बढ़ गए है। आम वर्ग एक बार फिर सब्जियों से दूर होने लगा है। बाजार में गिलकी, पालक, आल, बैंगन, िभंड़ी बिक्री में सुमार है। 15 से 20 दिन में हरे बटले की आवक का जोर बनेगा। लेकिन शुरूआती भाव महंगे ही रहेंगे। दाल और हरी सब्जी महंगी लेकिन सब्जियों का राजा आलू जरूर थोक में 6 से 8 रुपए किलो बिक रहा है। खेरची में 15 रुपए तक बेचा जा रहा है। व्यापारियों के अनुसार हरी सब्जियों की भरपूर आवक में भाव जमीन पर भी आ जाते हैं। कम आवक में भाव आसमान पर पहुंच जाते है।