- सिंहस्थ-2028 की तैयारियां तेज: उज्जैन में सभी ऑटो-ई-रिक्शा के लिए यूनिक आईडी अनिवार्य, तय शिफ्ट में ही होगा संचालन
- उज्जैन के रामघाट पर शिप्रा आरती के दौरान विवाद: दीपक बेचने को लेकर महिलाओं और पुजारियों में मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्ज कराई शिकायत
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 01-07-2026
- महिदपुर पुलिस के हत्थे चढ़ा 4 महीने से फरार बदमाश, कच्ची महुआ शराब के साथ किया गिरफ्तार
- उज्जैन में रेलवे ट्रैक पर कॉन्ट्रैक्टर का शव मिलने से सनसनी: मॉर्निंग वॉक के दौरान हादसे की आशंका, पुलिस सभी एंगल से कर रही जांच
विश्वामित्र अवार्ड:दो स्वर्ण पदक प्राप्त कर शर्मा ने जीती योगासन चैम्पियनशिप
नेशनल योगासन स्पोर्ट्स फेडरेशन से संबद्ध मप्र योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन की अगुवाई में आयोजित राज्य स्तरीय ट्रेडिशनल एवं आर्टिस्टिक योगासन चैम्पियनशिप में शहर के शुभम शर्मा ने फाइनल राउंड में सभी खिलाड़ियों को पछाड़ते हुए दो स्वर्ण पदक पर कब्जा किया।
विश्वामित्र अवार्ड से सम्मानित प्रशिक्षक डॉ. आशीष मेहता और राष्ट्रीय खिलाड़ी मनोहर सिंह डोडिया ने बताया कि ऑनलाइन हुई स्पर्धा में विभिन्न टीवी चैनलों पर रबर बॉय के रूप में पहचान बनाने वाले शुभम शर्मा ने सीनियर पुरुष वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
डॉ. मेहता ने बताया कि आर्टिस्टिक योगासन प्रतियोगिता में खिलाड़ियों को भरतनाट्यम और कत्थक नृत्य के साथ योगासन की प्रस्तुति देना होती है वहीं ट्रेडिशनल योगासन प्रतियोगिता में खिलाड़ियों को निर्धारित सिलेबस के अनुसार अनिवार्य और वैकल्पिक योगासन करने होते हैं। शुभम 25 अक्टूबर से ऑनलाइन आयोजित राष्ट्रीय योगासन चैंपियनशिप में मप्र की टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे। शुभम कलर्स चैनल और सोनी टीवी सहित कई चैनलों पर दुष्कर आसनों की प्रस्तुति दे चुके हैं।