- सिंहस्थ-2028 की तैयारियां तेज: उज्जैन में सभी ऑटो-ई-रिक्शा के लिए यूनिक आईडी अनिवार्य, तय शिफ्ट में ही होगा संचालन
- उज्जैन के रामघाट पर शिप्रा आरती के दौरान विवाद: दीपक बेचने को लेकर महिलाओं और पुजारियों में मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्ज कराई शिकायत
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 01-07-2026
- महिदपुर पुलिस के हत्थे चढ़ा 4 महीने से फरार बदमाश, कच्ची महुआ शराब के साथ किया गिरफ्तार
- उज्जैन में रेलवे ट्रैक पर कॉन्ट्रैक्टर का शव मिलने से सनसनी: मॉर्निंग वॉक के दौरान हादसे की आशंका, पुलिस सभी एंगल से कर रही जांच
दीपाेत्सव का शुभारंभ:10 कारें और 40 बाइक सहित आभूषणों की रिकार्ड खरीदी
गुरुपुष्य नक्षत्र पर सर्वार्थ सिद्धि योग शुभता लेकर आया है। इसी शुभता के साथ दीपोत्सव महापर्व का शुभारंभ हो गया। गुरुवार को शुभ नक्षत्र में आभूषण, वाहन और इलेक्ट्रॉनिक्स आइटम सहित घर की जरूरतों के सामान खरीदने के लिए बाजार में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। शुभ नक्षत्र में शुभ-लाभ और चर चौघड़िया देखकर लोगों ने आने वाले दिनों की शुभता के लिए गृहस्थी के सामान और स्वर्ण आभूषणों की खरीदी कर पुष्य नक्षत्र को सार्थक किया।
शाजापुर शहर की आभूषणों की दुकानों पर कुल मिलाकर 7 से 10 करोड़ रुपए का व्यापार हुआ है। आभूषण व्यापारी रितेश जैन के मुताबिक शहर में 65 ज्वेलरी शॉप एवं शोरूम हैं। प्रत्येक आभूषण की दुकानों पर 2 से 15 लाख रुपए तक का व्यापार संभावित हुआ है। इस तरह सभी दुकानों का कुल व्यापारी औसतन 7 से 10 करोड़ रुपए है। इसी तरह इलेक्ट्रॉनिक्स बाजार में भी 1 करोड़ रुपए का व्यापार हुआ है।
शहर में इलेक्ट्राॅनिक्स का व्यापार जो रक्षाबंधन पर पूरी तरह ध्वस्त था दीपपर्व के शुभारंभ में इलेक्ट्राॅनिक्स के व्यापारियों के भी चेहरे खिल उठे। व्यवसायी महेश शर्मा ने बताया शहर में 15 से 20 इलेक्ट्राॅनिक्स की दुकानें हैं सभी ने पुष्य नक्षत्र के संयोग में अच्छा व्यापार किया। कुल मिलाकर लगभग 1 करोड़ रुपए का व्यापार इलेक्ट्राॅनिक्स में हुआ है।
व्यापारियों ने खरीदे खाता बही धनतेरस व दीपावली पर बदलेंगे
शहर के दुकानदारों सहित व्यापारिक प्रतिष्ठानों और शॉप संचालकों ने भी पुष्य नक्षत्र के अवसर पर खाताबही खरीदी। कुछ दुकानदारों ने तो पुष्य नक्षत्र के संयोग में ही खाताबही और सालाना रोकड़ बही बदल दी है लेकिन अधिकांश व्यापारियों का यह मानना है कि पुष्य नक्षत्र में खाताबही खरीदने का महत्व है एवं धनतेरस व दीपावली के दिन नए साल की शुरूआत के साथ इसमें लेखा-जोखा लिखने का काम शुरू किया जाएगा।