- सिंहस्थ 2028 की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार: उज्जैन में घाटों पर उतरी प्रशासनिक टीम, भीड़ प्रबंधन पर सबसे ज्यादा जोर
- सिंहस्थ से पहले उज्जैन में दिखने लगा कुंभ जैसा आध्यात्मिक वातावरण, पंच धूनी तप में लीन हुए टाटम्बरी सरकार; धधकते कंडों के बीच कर रहे तप
- उज्जैन संभाग बन रहा देश का नया फूड प्रोसेसिंग पावरहाउस, 7300 करोड़ से ज्यादा निवेश से बदली औद्योगिक तस्वीर
- महाकाल मंदिर में भोर की भस्म आरती: पंचामृत अभिषेक के बाद ड्रायफ्रूट और भांग-चंदन से हुआ बाबा का दिव्य श्रृंगार
- महाकाल मंदिर में श्रद्धालुओं को गर्मी से राहत: दर्शन मार्गों पर बन रहा हीट प्रूफ पाथ-वे, तपती जमीन से मिलेगी सुरक्षा
“दीवाली राष्ट्र के नाम” अभियान की शुरुआत, चायना माल का बहिष्कार करने की अपील
उज्जैन | दीपावली की जगमग रोशनी स्वदेशी सीरीज से से करने और चायना की लाइट का बहिष्कार करने के उद्देश्य से एक दीवाली राष्ट्र के नाम अभियान की शुरुआत सोमवार को महाकाल मंदिर से हुई। भाजपा कार्यकर्ताओं ने शहरवासियों से दीपावली पर स्वदेशी सीरीज ही लगाने का आग्रह किया। लोगों ने हाथों- हाथ सीरीज खरीदी।
संयोजक अर्पण शर्मा के अनुसार एक साथ 400 भाजपा कार्यकर्ताओं ने महाकाल मंदिर के बाहर से ही शहरवासियों को चायना के सामान का बहिष्कार करने और अपने ही शहर में बनी लाइटों को खरीदने के लिए प्रेरित किया। विधायक डॉ. मोहन यादव की अगुवाई में अभियान की शुरुआत की गई। इसमें लोगों को समझाइश दी गई कि चायना का सामान खरीदेंगे तो हमारी सेना के सामने सीना तानकर खड़ा चीन कमाएगा और स्वदेशी सीरीज खरीदेंगे तो अपने ही शहर के पास पैसा जाएगा। इस दौरान किसान मोर्चा अध्यक्ष चंद्रविजयसिंह चौहान, प्रदेश सहसंयोजक रामेश्वर दुबे, पंकज मिश्रा, अमय शर्मा, केशरसिंह पटेल, नरेंद्र चौहान, कमलकांत राजौरिया, मुकेश टटवाल, अमय आप्टे, कपिल पांचाल, देवेश्वर शर्मा, उदित कसेरा, भल्ला पहलवान मौजूद थे।