- कार्तिक आर्यन ने महाकाल मंदिर में किए दर्शन, शयन आरती में हुए शामिल; ओडिशा के मंत्री ने भी भस्म आरती में लिया आशीर्वाद
- उज्जैन फ्रीगंज में ड्राई फ्रूट्स दुकान में भीषण आग: तीन दमकलों की मदद से बुझाई गई, शॉर्ट सर्किट की आशंका
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 21-07-2026
- नशामुक्ति अभियान को मिला जनसमर्थन, 1200 विद्यार्थियों ने रैली निकालकर दिया जागरूकता का संदेश
- उज्जैन नगर निगम में 57 कर्मचारियों को मिली पदोन्नति, आयुक्त अभिलाष मिश्रा ने जारी किए आदेश; सिंहस्थ-2028 से पहले प्रशासनिक व्यवस्था को मिलेगी मजबूती
प्रेम-प्रसंग में युवक की हत्या
उज्जैन | बीती रात जीआरपी ने सी केबिन के पास रेलवे पटरी से एक युवक की लाश बरामद की थी जिसकी शिनाख्ती के बाद परिजनों को सूचित किया गया। मृतक के परिजनों ने युवक की हत्या के आरोप लगाये हैं वहीं माधव नगर थाने में पांच लोगों के खिलाफ शिकायती आवेदन भी दिया गया है।
जीआरपी ने बीती रात सी केबिन के पास पटरियों से एक युवक की लाश बरामद की थी जिसकी शिनाख्त शुभम पिता कमलेश पाल 21 वर्ष निवासी देसाई नगर के रूप में हुई। शुभम के पिता कमलेश पाल प्रधान आरक्षक हैं और पुलिस लाइन में पदस्थ रहते हुए प्रोटोकॉल ड्यूटी करते हैं। कमलेश पाल ने बताया कि रात करीब 9.30 बजे पांच लोग घर पहुंचे थे। उन्होंने शुभम को समझाने की बात कही साथ ही हत्या की धमकी भी दी थी।
जिसके एक घंटे बाद शुभम की लाश रेलवे पटरी से मिलने की खबर आई। पाल ने बताया कि शुभम का ओरा पार्क में रहने वाले युवती से प्रेम-प्रसंग चल रहा था उसी के परिजन रात में धमकी देने घर आये थे। कमलेश पाल के अनुसार शुभम का मोबाइल भी उसी युवती के पास है और उनकी पत्नी चंदाबाई ने माधव नगर थाने में युवती के परिजनों के खिलाफ शिकायती आवेदन दिया है।