- मानसून सत्र का समापन: मुख्यमंत्री ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, विकास और जनकल्याण पर दिया विशेष जोर
- VIDEO: इंस्टाग्राम दोस्ती से शुरू हुआ हनीट्रैप का खेल, बेटे को छुड़ाने पिता पहुंचे; अश्लील वीडियो बनाकर 26 लाख की फिरौती मांगने वाले गिरोह का खुलासा
- महाकाल की पहली सवारी को लेकर प्रशासन की तैयारी तेज, 30 जुलाई तक पूरे होंगे मार्ग विकास कार्य
- महाकाल की भस्म आरती में पहुंचीं टीवी एक्ट्रेस रूपाली गांगुली, नंदी हॉल में बैठकर किए बाबा के दर्शन, बोलीं- महाकाल की कृपा से हूं यहां तक
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 23-07-2026
देर आये दुरुस्त आये, 4 इंच से अधिक बारिश
उज्जैन। लंबे इंतजार के बाद शहरवासियों को मानसून की पहली झड़ी ने राहत पहुंचाई। वैधशाला अधीक्षक के अनुसार रात भर में 110 मिमी बारिश दर्ज हुई है वहीं गंभीर बांध प्रभारी ने बताया कि रात भर से कैचमेंट एरिया में हो रही बारिश से गंभीर में अब तक 44 एमसीएफटी पानी आया है और पानी की आवक लगातार जारी है।
लंबे समय से तेज बारिश का इंतजार कर रहे शहरवासियों ने मानसून की पहली झड़ी से राहत महसूस की साथ ही मौसम में भी ठण्डक घुल गई। हालांकि शहर के निचले इलाकों में तेज बारिश के कारण नाले-नालियां ऊफनने के कारण घरों में पानी भराया और रहवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ा, नगर निगम की टीम द्वारा सूचना मिलने के तुरंत बाद नाले-नालियों की सफाई कराई गई।
इन क्षेत्रों में भरा पानी
लोहे का पुल, मोहन नगर, एकता नगर, गणेश् कालोनी, गरीब नवाज कालोनी आदि क्षेत्रों में तेज बारिश के दौरान नाले ऊफन गये और गंदा पानी सड़कों पर आने के बाद घरों में आ गया। लोगों की शिकायत पर नगर निगम की सफाई टीम ने जेसीबी की मदद से नालों की सफाई प्रारंभ की साथ ही नालों के ऊपर बने अतिक्रमण भी तोड़कर पानी की निकासी सुचारू की गई।
जारी रहेगा बारिश का दौर
रात में झमाझम बारिश हुई जिससे शहर की निचली बस्तियों में पानी भर गया। जीवाजी वेधशाला अधीक्षक डॉ. राजेंद्र प्रसाद गुप्ता ने बताया कि अभी तक 152 मिलीमीटर बारिश हुई थी, लेकिन 11 तारीख की रात में 110 मिलीमीटर बारिश होने से यह आंकड़ा 262 मिली मीटर पर पहुंच गया है। बंगाल की खाड़ी अरब सागर से कोटा मानसून सिस्टम सक्रिय हो गया है। जिससे मालवांचल सहित मध्यप्रदेश के अन्य क्षेत्रों में अच्छी बारिश होगी।