- सिंहस्थ-2028 की तैयारियां तेज: उज्जैन में सभी ऑटो-ई-रिक्शा के लिए यूनिक आईडी अनिवार्य, तय शिफ्ट में ही होगा संचालन
- उज्जैन के रामघाट पर शिप्रा आरती के दौरान विवाद: दीपक बेचने को लेकर महिलाओं और पुजारियों में मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्ज कराई शिकायत
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 01-07-2026
- महिदपुर पुलिस के हत्थे चढ़ा 4 महीने से फरार बदमाश, कच्ची महुआ शराब के साथ किया गिरफ्तार
- उज्जैन में रेलवे ट्रैक पर कॉन्ट्रैक्टर का शव मिलने से सनसनी: मॉर्निंग वॉक के दौरान हादसे की आशंका, पुलिस सभी एंगल से कर रही जांच
महाकाल मंदिर…श्रद्धालु से रुपए लेकर दर्शन करा रहा था युवक, पकड़ाया
उज्जैन। महाकाल मंदिर में अधिकारियों ने बुधवार सुबह एक युवक को कुछ श्रद्घालुओं से रुपए लेकर वीआईपी गेट से अनाधिकृत प्रवेश कराते हुए पकड़ा। बाद में युवक को महाकाल थाने के सुपुर्द किया गया। पड़ताल के दौरान युवक मामले में मंदिर के कुछ कर्मचारियों के भी शामिल होने की बात कह रहा था।
मंदिर के आसपास स्थित हारफूल की दुकानों के कर्मचारी रुपए लेकर दर्शन कराने के मामले में पहले से संदेह के घेरे में रहे हैं। इसे लेकर कलेक्टर मनीषसिंह ने मातहतों को वीआईपी गेट पर चौकस नजर रखने के निर्देश दिए हैं। बताया जाता है बुधवार सुबह हारफूल की दुकान पर काम करने वाला एक युवक कुछ श्रद्घालुओं को लेकर आया तथा गेट पर तैनात कर्मचारियों की सांठगांठ से उन्हें मंदिर में प्रवेश कराने लगा।
मीडियाकर्मियों को लगी जानकारी
इसकी जानकारी कुछ मीडियाकर्मियों को लग गई। उन्होंने अधिकारियों को इसकी जानकारी दी। इसके बाद मामले का खुलासा हुआ। अफसर सुरक्षाकर्मियों की सहायता से युवक को पकड़कर प्रोटोकॉल कार्यालय में लेकर आए तथा कड़ाई से पूछताछ की। इसके बाद युवक ने मामले में लिप्त होने की हामी भरी। युवक ने मंदिर कर्मचारियों के भी इसमें शामिल होने की जानकारी दी है। युवक को महाकाल थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है। पुलिस उससे और भी पूछताछ कर रही है।