- महाशिवरात्रि से पहले महाकाल दरबार में अंतरराष्ट्रीय पुष्प सज्जा की शुरुआत: 40 से अधिक विदेशी फूलों से सजेगा परिसर; बेंगलुरु से आए 200+ कलाकार तैयारियों में जुटे
- उज्जैन के श्री महाकालेश्वर मंदिर में तड़के विशेष पूजा-विधि: स्वस्ति वाचन के साथ खुले पट, राजा स्वरूप में सजा दरबार
- महाशिवरात्रि से पहले उज्जैन में हाई अलर्ट: देवास गेट से रेलवे स्टेशन तक संयुक्त सर्च ऑपरेशन, 100 पुलिसकर्मी पांच टीमों में तैनात
- महाशिवरात्रि पर महाकाल दर्शन के लिए डिजिटल कंट्रोल रूम, गूगल मैप से तय होगा आपका रास्ता: जाम लगते ही मैप से गायब होगा रूट, खाली पार्किंग की ओर मोड़ दिया जाएगा ट्रैफिक
- महाकाल मंदिर में अलसुबह भस्मारती की परंपरा, वीरभद्र के स्वस्तिवाचन के बाद खुले चांदी के पट; पंचामृत अभिषेक और राजा स्वरूप में हुआ दिव्य श्रृंगार
देवासगेट बस स्टैंड रहेगा, मकोड़ियाआम में नया बनेगा
उज्जैन । देवासगेट बस स्टैंड समाप्त नहीं होगा, जरूरत के मान से मकाेड़ियाआम नाका क्षेत्र में नए बस स्टैंड के लिए प्रयास किए जाएंगे और नानाखेड़ा बस स्टैंड का विस्तारीकरण कर यहां से अंतरराज्यीय बसें संचालित करवाने पर जोर दिया जाएगा। यह निर्णय शुक्रवार शाम कलेक्टर संकेत भोंडवे की अध्यक्षता में मेला कार्यालय में हुई सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में लिया।
जैसे ही देवासगेट बस स्टैंड को समाप्त करने का प्रस्ताव आया तो एसपी एमएस वर्मा ने कहा- देवासगेट बस स्टैंड समाप्त नहीं होगा, हां, मकोड़ियाआम में नया बनाया जाए। ऐसे में तय हुआ उक्त क्षेत्र में जमीन तलाशने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इससे पहले समिति पदाधिकारियों ने नानाखेड़ा बस स्टैंड को आईएसबीटी के रूप में विस्तारित करने का निर्णय भी लिया ताकि अंतरराज्यीय व लिंक परमिट वाली बसें यहीं से चलाई जाने से देवासगेट बस स्टैंड का दबाव कम किया जा सके। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि नानाखेड़ा बस स्टैंड के विस्तारीकरण की प्लानिंग अगले सिंहस्थ व करीब 100 वर्ष तथा स्मार्ट सिटी के ढांचे को ध्यान में रखकर की जाएं। बैठक में ट्रांसपोर्ट व मैकेनिक नगर के लिए ग्राम मेंढिया, नीमनवासा और कमेड़ में जमीन होने के प्रस्ताव रखें गए। तब विधायक डॉ. मोहन यादव के सुझाव पर इंदौर रोड के सिंहस्थ बायपास मार्ग पर ट्रांसपोर्ट नगर के लिए जमीन तलाशने का फैसला लिया गया।