- उज्जैन में जमीन विवाद के बीच कांग्रेस नेता पर पिस्टल दिखाकर धमकाने का आरोप: VIDEO सामने आने के बाद केस दर्ज
- उज्जैन में भगवान जगन्नाथ का महाअभिषेक: स्नान यात्रा के बाद 15 दिनों के अनवसर में रहेंगे, 16 जुलाई को निकलेगी रथ यात्रा
- *श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग का भस्म आरती शृंगार दर्शन* *29-06-2026*
- उज्जैन में युवती पर बीच सड़क जानलेवा हमला: पहले पीछा करने की शिकायत, कार्रवाई न होने के 11 दिन बाद आरोपी ने किए 14 चाकू के वार
- उज्जैन पहुंचे दिग्विजय सिंह, राम मंदिर ट्रस्ट पर साधा निशाना: चंपत राय के खिलाफ कार्रवाई की मांग, कांग्रेस चलाएगी जनजागरण अभियान
देवासगेट से 10 क्विंटल मावा पकड़ा
उज्जैन:फूड विभाग और नगर निगम की टीम ने मुखबिर की सूचना पर देवासगेट स्थित बाबा ट्रेवल्स पर दबिश देकर यहां सड़क पर 45 पोटलियों में बंधा ढाई लाख रुपये कीमत का 10 क्विंटल से अधिक मावा पकड़ा और उसे जब्त करते हुए जांच के लिये भेज दिया। अधिकारियों का कहना है मावा नकली होने और उसके मालिक का पता नहीं चलने की स्थिति में जब्त किया गया है।
अहमदाबाद से इंदौर चलने वाली उर्वशी ट्रेवल्स की बस क्रमांक एमपी 13 पी 9090 सुबह करीब 6 बजे अहमदाबाद से उज्जैन देवासगेट बस स्टैंड स्थित बाबा ट्रेवल्स पर पहुंची। यहां बस में टाट की अलग-अलग पोटलियों में बंधा 10 क्विंटल से अधिक मावा एक व्यक्ति द्वारा उतारकर सड़क पर रखा गया। बस से उतरा व्यक्ति मावा ले जाने के लिये वाहन की तलाश का कहकर गया वहां से चला गया।
उसी दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी शैलेष गुप्ता और नगर निगम के स्वास्थ्य निरीक्षक पुरुषोत्तम दुबे मुखबिर से मिली सूचना पर टीम के साथ यहां पहुंचे और 25-25 किलोग्राम की 45 पोटियों में बंधे मावे की जांच की। अधिकारियों को शंका हुई कि मावा नकली है तो उन्होंने बाबा ट्रेवल्स के कर्मचारी से पूछताछ की। उसने उर्वशी ट्रेवल्स की बस में लोड हुए माल की रसीदें दिखाईं लेकिन उसमें माल लोड करने वाले और उसे छुड़ाने वाले की कोई जानकारी नहीं थी। करीब दो घंटों तक मावा लेकर उज्जैन पहुंचे व्यक्ति का अधिकारियों ने इंतजार किया लेकिन वह नहीं आया तो खाद्य सुरक्षा अधिकारी गुप्ता ने मावे को जब्त कर नागझिरी स्थित बर्फ फैक्ट्री में सुरक्षित रखवा दिया।
बाबा ट्रेवल्स से पहले पकड़ा चुकी अमानक पॉलीथिन
देवासगेट स्थित बाबा ट्रेवल्स से संचालित होने वाली बसों में पहले भी नगर निगम टीम द्वारा अमानक स्तर की 15 क्विंटल पॉलीथिन बरामद की जा चुकी है। स्वास्थ्य निरीक्षक पुरुषोत्तम दुबे ने बताया उस समय भी कार्रवाई के दौरान पॉलीथिन लाने वाला व्यक्ति सामने नहीं आया था जिसे जब्त करने के बाद नष्ट किया गया था।
ट्रेवल्स संचालक को भी नहीं पता माल किसका
बाबा ट्रेवल्स के संचालक बंटी ठाकुर ने बताया मावा उर्वशी ट्रेवल्स की बस में अहमदाबाद से लोड हुआ था। उज्जैन में कौन डिलेवरी लेगा, जानकारी नहीं है। मावे के साथ एक व्यक्ति आया था और वाहन लाने का कहकर कहीं चला गया।
मालिक की तलाश
मावा किसका है, उसके मालिक की तलाश की जा रही है। फिलहाल मावे को सुरक्षित रखा है। उसकी जांच की जाएगी। ट्रेवल्स संचालक की लापरवाही सामने आने पर उसके खिलाफ कार्रवाई करेंगे।
शैलेष गुप्ता, खाद्य सुरक्षा अधिकारी