- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 02-09-2026
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 01-09-2026
- महाकाल मंदिर कर्मचारी से मारपीट के 3 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने मंदिर के सामने कराया माफी का वीडियो
- उज्जैन में 4 हत्याओं के बाद रात में बढ़ी पुलिस की निगरानी, 14 जगहों पर सघन चेकिंग
- उज्जैन में स्टेशन से महाकाल तक ट्रैफिक का दबाव, बेतरतीब ऑटो और पार्किंग से बढ़ी परेशानी
कोचिंग जाने का कहकर घर से निकली भाजपा नेता की भतीजी लापता
उज्जैन। भाजपा नेता और व्यवसायी की भतीजी कल दोपहर कोचिंग जाने का कहकर कहीं चली गई। परिजनों ने रिश्तेदार और परिचितों के यहां तलाश के बाद कोतवाली थाने में गुमशुदगी दर्ज कराते हुए उर्दूपुरा में रहने वाले एक युवक पर शंका जाहिर की है जिसके आधार पर पुलिस टीमें महाराष्ट्र और इंदौर रवाना की गई है।
दौलतगंज मालीपुरा निवासी भाजपा नेता और व्यवसायी के भाई की 19 वर्षीय पुत्री कल दोपहर 4.20 बजे ऋषिनगर स्थित कोचिंग पर जाने का कहकर अपने वाहन से घर से निकली थी जो वापस नहीं लौटी। परिजनों ने उसकी रिश्तेदारों और परिचितों में तलाश की लेकिन कुछ पता नहीं चला।
इस पर परिजनों ने कोतवाली थाने में युवती की गुमशुदगी दर्ज कराई। साथ ही पुलिस को बताया सागर पिता भागीरथ माली निवासी उर्दूपुरा पर युवती को ले जाने की शंका है। टीआई आरएस बोडाना ने बताया युवती की तलाश में पुलिस टीमें धूलिया (महाराष्ट्र) और इंदौर रवाना की गई है लेकिन अब तक उसका सुराग हाथ नहीं लगा है।पुलिस शिकायत में बताया है पासपोर्ट, बैंक पासबुक, स्कूल के कागज, लाखों रुपए नकद, सोने के जेवर भी साथ ले गई, जबकि उसने स्वयं सोने के आभूषण भी पहने थे।