- महाकाल मंदिर पहुंचे सुनंदा शर्मा और मनीष मल्होत्रा: नंदी हॉल से किए दर्शन, लिया आशीर्वाद
- एक्ट्रेस सारा अर्जुन ने महाकाल में की भस्म आरती: सुबह 4 बजे पहुंचीं, 2 घंटे तक रहीं शामिल
- श्री महाकालेश्वर मंदिर में तड़के भस्म आरती, दिव्य श्रृंगार के साथ हुए बाबा महाकाल के दर्शन; आरती में शामिल हुए हजारों श्रद्धालु
- पंचकोशी यात्रा 12 अप्रैल से: 2 दिन पहले ही उज्जैन पहुंचने लगे श्रद्धालु, हर साल 2-3 लाख की भागीदारी
- महाकाल मंदिर में तड़के भस्म आरती: पंचामृत अभिषेक के बाद हुआ दिव्य श्रृंगार, गूंजी ‘जय श्री महाकाल’
देवास फोरलेन का भूमिपूजन नहीं करेंगे, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 11 जुलाई को उज्जैन आएंगे
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 11 जुलाई को उज्जैन आएंगे। मुख्यमंत्री के पूर्व से तय कार्यक्रमों में बदलाव किया गया है। देवास-उज्जैन फोरलेन का भूमिपूजन निरस्त हो गया है। क्योंकि केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की मंजूरी नहीं मिल पाई है। बारिश और कोरोना गाइड लाइन को देखते प्रशासन भूमिपूजन और लोकार्पण के कार्यक्रम एक ही जगह कराने की तैयारी कर रहा है। मंचीय कार्यक्रम के बाद सीएम को अवलोकन कराया जा सकता है।
सीएम माधवनगर अस्पताल और नागदा अस्पताल में तैयार ऑक्सीजन प्लांट का लोकार्पण व अन्य स्थानों पर लगाए जाने वाले 5 ऑक्सीजन प्लांट्स का भूमिपूजन करेंगे। वे देवासरोड पर स्थापित होने जा रहे वेस्ट होजियरी फैक्टरी का भी भूमिपूजन करेंगे। उद्योगों के मामले में विक्रम उद्योगपुरी में आनंद बांगड़ के उद्योग का भूमिपूजन भी प्रस्तावित है। कलेक्टर आशीष सिंह के मुताबिक माधवनगर में नए आईसीयू का भूमिपूजन भी कराया जा सकता है। डोंगला में नवनिर्मित अत्याधुनिक सभागृह का लोकार्पण भी सीएम के हाथों होना है। लेकिन सीएम डोंगला नहीं जाएंगे।
सीएम के कार्यक्रम को लेकर बैठक
सीएम के 11 जुलाई के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर सोमवार को प्रशासन तैयारी को अंतिम रूप देगा। मंत्री डॉ. मोहन यादव के अनुसार सीएम के कार्यक्रम को अंतिम रूप देने के साथ उद्योगों व अन्य तरह के प्रस्तावों पर भी मंथन किया जाएगा। सीएम के आने पर उन्हें उज्जैन से संबंधित और क्या प्रस्ताव दिए जा सकते हैं, इस पर चर्चा की जाएगी। उन स्थलों का दौरा भी किया जाएगा जहां सीएम जाएंगे। उनके फाइनल हो चुके कार्यक्रम स्थलों की तैयारी को अंतिम रूप देंगे।