- महाकाल मंदिर के अन्नक्षेत्र में अब मिलेगा दक्षिण भारतीय प्रसाद, श्रद्धालुओं के लिए शुरू हुई विशेष सात्विक भोजन व्यवस्था
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 29-07-2026
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 28-07-2026
- महाकाल मंदिर पहुंचे फिल्म निर्माता मधुर भंडारकर, भस्म आरती में शामिल होकर किया पूजन-अभिषेक
- सावन में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए काल भैरव मंदिर को ₹10 लाख के बैरिकेड्स भेंट, उज्जैन पहुंची पहली खेप
दोना पत्तल कारखाने में आग, तीन दमकलें पहुंची
उज्जैन। सुबह आगर रोड़ स्थित ग्राम चक-कमेड़ के दोना पत्तल कारखाने में अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की तीन दमकलें मौके पर पहुंची और आग बुझाने के प्रयास शुरू किये।ग्राम चककमेड़ के दोना पत्तल कारखाने में सुबह अज्ञात कारणों से आग लगने की सूचना के बाद फायर ब्रिगेड की तीन दमकलें आग बुझाने पहुंची। यहां दोना पत्तल बनाने के कागज व कतरन में तेजी से आग फैल रही थी। कारखाना मालिक का कहना था कि आग किन कारणों के चलते लगी इसकी जानकारी नहीं है, फिलहाल आग बुझाने का काम जारी है जिसके बाद ही नुकसान का आंकलन कर पाएंगे।
आग बुझाने के यंत्र नहीं
फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने बताया कि इतना बड़ा कारखाना संचालित होने के बावजूद मालिक द्वारा आग बुझाने के यंत्र यहां पर नहीं रखे गये थे इस कारण आग बुझाने के काम में भी परेशानी का सामना करना पड़ा।