- उज्जैन में ऑनलाइन जुड़ा देश, मोनी तीर्थ आश्रम में हुआ “विशेष श्री बालाजी सर्व ग्रह दोष शांति यज्ञ”; हर्षानंद और संतों ने दी आहुतियां
- पीएम की अपील और सीएम के निर्देश के बाद उज्जैन प्रशासन की नई पहल, अब एक ही वाहन से सिंहस्थ निरीक्षण पर निकल रहे अधिकारी
- महाकाल की नगरी में भक्ति का महासागर: शेषनाग मुकुट और मुण्ड माला में नजर आए बाबा महाकाल
- बाबा महाकाल की शरण में पहुंचीं अभिनेत्री तमन्ना भाटिया, भस्म आरती में हुईं शामिल
- उज्जैन में बाबा महाकाल का अलौकिक श्रृंगार: भांग, चंदन और त्रिपुंड से सजे राजाधिराज, भस्म आरती में उमड़ी आस्था
शिप्रा में डूबा किशोर:दोस्तों के साथ नदी में नहाने गया था, तैरने भी नहीं आता था
उज्जैन में इंदौर रोड स्थित त्रिवेणी क्षेत्र में सोमवार को दोपहर को 15 साल का किशोर शिप्रा में दोस्तों के साथ नहाने के दौरान डूब गया। हादसा त्रिवेणी स्थित नर्मदा-शिप्रा लिंक योजना की नागफनी के पास हुआ। किशोर को ठीक से तैरना भी नहीं आता था। शाम सात बजे तलाशी अभियान रोक दिया गया।
शक्करवासा निवासी शेखर ठाकुर (15) सोमवार दोपहर को दोस्त मनीष व एक अन्य के साथ शिप्रा नदी में नहाने गया था। नर्मदा-शिप्रा लिंक की नागफनी के समीप नहाने के दौरान शेखर गहरे पानी में चला गया। देखते ही देखते डूबने लगा। दोस्तों ने उसे बचाने का प्रयास किया लेकिन सफल नहीं हो सके। दोस्त मनीष के शोर मचाने पर पाइप लाइन पर तैनात कर्मचारी वहां पहुंचा। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। गांव के लोग भी इकठ्ठा हो गए। उन्होंने भी पुलिस व तैराकों के साथ नदी में काफी देर तक शेखर को तलाशा लेकिन उसका पता नहीं चला।
नागझिरी थाना टीआई जेयसी बरडे ने बताया कि शाम 7 बजे तक टीम ने नदी में बालक को तलाशने का प्रयास किया पर वह नहीं मिला। अंधेरा होने से रेस्क्यू टीम को रोका गया। सुबह वापस से खोजबीन की जाएगी। शेखर के माता-पिता भी यहां नहीं है। घर पर मौजूद शेखर के भाई से पता चला कि वे गुना रिश्तेदार के यहां गए है।