- उज्जैन में दिव्यांग दंपती ने मांगी सुरक्षा, बोले- FIR के बाद भी आरोपी बेखौफ घूम रहे; कलेक्टर जनसुनवाई में लगाई न्याय की गुहार
- इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बहाने उज्जैन में हनीट्रैप, युवक का अपहरण कर अश्लील वीडियो से करोड़ों जैसी वसूली की कोशिश, 10 आरोपी गिरफ्तार
- नागदा के सरकारी कॉलेजों के छात्रों ने परिणाम पर उठाए सवाल, 47 विद्यार्थियों को कम अंक और सप्लीमेंट्री मिलने पर विश्वविद्यालय में किया प्रदर्शन
- दिल्ली छात्र प्रदर्शन के समर्थन में उज्जैन में विरोध प्रदर्शन: कैंडल मार्च के साथ 25 जुलाई को बड़े मार्च की तैयारी
- 'रक्तांचल-3' की स्टारकास्ट ने महाकाल मंदिर में किए दर्शन, भस्म आरती में शामिल होकर लिया बाबा का आशीर्वाद
दोस्त दोस्त ना रहा ! गाड़ी में रखे दो लाख रुपए देखे और…
दो महीने तक इंतजार किया, आखिरकार थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट
उज्जैन. बहन की शादी के लिए सस्ता सामान दिलवाने ले गया एक युवक अपने दोस्त के दो लाख रुपए लेकर भाग गया। दोनों दोस्त कार से शो-रूम पहुंचे और कार में ही नकद दो लाख रुपए रखे थे। जैसे ही शो-रूम पर युवक कार से उतरा तो दोस्त कार लेकर ही भाग गया। बाद में युवक ने रुपए वापस देने की मांग की तो उसे टालता रहा। आखिर में युवक ने माधवनगर थाने में पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज करवाई।
जीवाजीगंज थाना पुलिस ने बताया कि अंकपात मार्ग निवासी आदित्य पिता देवराज प्रपन से नई खेड़ी निवासी गोवर्धन पिता तेजू मालवीय दो लाख रुपए लेकर भागा है। आदित्य इनकम टाक्स प्रैक्टिसनर है और फ्रीगंज में सिद्धि विनायक टॉवर में ऑफिस है। गोर्वधन मालवीय प्रॉपर्टी ब्रोकर है और अक्सर वह आदित्य से मिलने आता है। दोनों के बीच दोस्ती है। आदित्य ने अपनी बहन की शादी के लिए सामान खरीदने की बात गोवर्धन से कही इस पर गोवर्धन ने कहा कि शो-रूम संचालक से उसका परिचय है और सस्ता सामान दिलवा देगा। गोवर्धन के भरोसे में आए आदित्य २७ दिसंबर २०१९ को उसके साथ कार से फ्रीगंज से शो-रूम जाने के लिए निकले। कार में ही नकद दो लाख रुपए रखे हुए थे। जैसे ही कार शो-रूम पहुंची तो आदित्य नीचे उतर गया, लेकिन गोवर्धन माली ने कार नहीं रोकते हुए भगा ले गया। आदित्य प्रपन का कहना है कि रुपए लेकर भागने के बाद उसने वापस देने की बात कही तो वह आज-कल करता रहा। आखिर में जब दबाव बनाया तो उसने रुपए देने से मना कर दिया। इस पर माधवनगर थाने जाकर उसकी रिपोर्ट दर्ज करवाई।
कार भी दूसरे की लेकर आया था
आदित्य का कहना है कि गोवर्धन मालवीय जिस कार से आया था वह भी उसकी नहीं थी। बाद में जब उस कार के बारे में जानकारी ली तो वह किसी दोस्त से मांगकर आया था। संभवत: रुपए चुराने के इरादे से ही वह आया था।