- महाकाल मंदिर का नंदी हॉल बदलेगा रूप, 20 लाख की लागत से होगा सौंदर्यीकरण; सावन से पहले पूरा करने की तैयारी
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती के नाम पर फिर ठगी, गुजरात की दो महिलाओं से 42 हजार रुपए वसूले; पुलिस ने शुरू की जांच
- शनिचरी अमावस्या पर उज्जैन के शनि मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, 24 घंटे में 1000 लीटर से ज्यादा तेल चढ़ा; घाटों से हटाए गए कपड़े और जूते-चप्पल
- “मैं पापा के साथ जाऊंगा…”: उज्जैन कोर्ट में मासूम की जिद के बाद पिता संग भैरवगढ़ जेल पहुंचा 4 साल का बच्चा
- बाबा महाकाल के दरबार में पहुंची भारतीय महिला क्रिकेट टीम, कप्तान हरमनप्रीत कौर समेत खिलाड़ियों ने भस्म आरती में लिया आशीर्वाद
दो दिवसीय टीकाकरण महाअभियान:जिले में कोविशिल्ड के 598 एवं कोवैक्सीन के 6 सेन्टर
25 और 26 अगस्त को दो दिवसीय टीकाकरण अभियान में कोविशील्ड वेक्सीन के 598 एवं कोवेक्सीन के छह वेक्सीनेशन सेन्टर इस तरह कुल 604 सेन्टर बनाये गये हैं। इन सेन्टरों पर जाकर कोई भी व्यक्ति जिसे टीके का पहला अथवा सेकंड डोज लेना है। इन दो दिनों में किसी तरह का प्री-रजिस्ट्रेशन कराने की जरुरत नहीं है। जिले में टीकाकरण का लक्ष्य एक लाख 35 हजार निर्धारित किया गया है। टीकाकरण सुबह 9 बजे से शुरू हो जाएगा। जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ.केसी परमार ने बताया कि उज्जैन जिले में घट्टिया तहसील में कोविशिल्ड के 45, महिदपुर में 101, बड़नगर में 80, तराना में 100, खाचरौद में 127, उज्जैन ग्रामीण में 34, उज्जैन शहर में 111 केन्द्रों पर कोविशिल्ड वैक्सीन के टीके लगाये जायेंगे। उज्जैन शहर में छह केन्द्रों पर कोवैक्सीन के टीके लगेंगे। घट्टिया 12 हजार, महिदपुर 20 हजार 200, बड़नगर 20 हजार, तराना 20 हजार, खाचरौद 33 हजार, उज्जैन ग्रामीण 8 हजार 140, उज्जैन शहर 21 हजार 60 टीके लगाये जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। कलेक्टरआशीष सिंह ने सभी एसडीएम एवं नगरीय क्षेत्रों के मुख्य अधिकारियों को सभी सेन्टर पर पर्याप्त मात्रा में टीके भिजवाने एवं वेक्सीनेटर व अन्य कर्मचारियों की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा है। शत प्रतिशत वैक्सीन का उपयोग होना है। एक भी वैक्सीन बचनी नहीं चाहिए। सुबह से ही प्रत्येक सेंटर पर ऑनलाइन एंट्री ही हो। कहीं पर भी ऑफलाइन की आवश्यकता ना पड़े।
गर्भवती महिलाएं व दुग्धपान कराने वाली महिलाएं भी लगवा सकती हैं वैक्सीन –
उज्जैन शहर की प्रमुख गाइनेकोलॉजिस्ट डॉ. कल्पना महाडिक, डॉ. मंजू राठी एवं डॉ. अर्चना माहेश्वरी ने गर्भवती महिलाओं एवं दूध पिलाने वाली महिलाओं को वैक्सीनशन कराने के लिए कहा है। वैक्सीन लगवाने से कोई नुकसान या साइड इफेक्ट नहीं है।