- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 21-08-2026
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 20-08-2026
- उज्जैन पहुंचेंगे सीएम मोहन यादव, सिंहस्थ बचाव दल के प्रशिक्षुओं से करेंगे संवाद; एलिवेटेड ब्रिज के भूमिपूजन की भी संभावना
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 19-08-2026
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 17-08-2026
सज रहा कान्हा का दरबार…
उज्जैन। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर इस बार 30 अगस्त को मंगलादित्य व सर्वार्थसिद्धि योग का संयोग रहेगा। भगवान कृष्ण के जन्मोत्सव की तैयारी होने लगी है। गोपाल मंदिर की साफ-सफाई के साथ रंग-रोगन किया गया है।
मंदिर का शिखर पिताम्बर रंग में आकर्षक लग रहा है। 30 अगस्त को मध्यरात्रि 12 बजे कृष्ण जन्म उत्सव मनाया जाएगा। इस समय रोहिणी नक्षत्र, हर्षल योग, तैतिल करण व वृषभ राशि के चंद्रमा की साक्षी रहेगी। ज्योतिषियों के अनुसार सालों बाद जन्माष्टमी पर पंचांग के पांच अंगों की श्रेष्ठ स्थिति निर्मित हो रही है।