- सिंहस्थ 2028 की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार: उज्जैन में घाटों पर उतरी प्रशासनिक टीम, भीड़ प्रबंधन पर सबसे ज्यादा जोर
- सिंहस्थ से पहले उज्जैन में दिखने लगा कुंभ जैसा आध्यात्मिक वातावरण, पंच धूनी तप में लीन हुए टाटम्बरी सरकार; धधकते कंडों के बीच कर रहे तप
- उज्जैन संभाग बन रहा देश का नया फूड प्रोसेसिंग पावरहाउस, 7300 करोड़ से ज्यादा निवेश से बदली औद्योगिक तस्वीर
- महाकाल मंदिर में भोर की भस्म आरती: पंचामृत अभिषेक के बाद ड्रायफ्रूट और भांग-चंदन से हुआ बाबा का दिव्य श्रृंगार
- महाकाल मंदिर में श्रद्धालुओं को गर्मी से राहत: दर्शन मार्गों पर बन रहा हीट प्रूफ पाथ-वे, तपती जमीन से मिलेगी सुरक्षा
दो माह बाद महाकाल गर्भगृह में सामान्य श्रद्धालुओं का प्रवेश:भक्तों को एक से चार बजे तक मिलेगा प्रवेश
उज्जैन। श्री महाकालेश्वर मंदिर में मंगलवार को करीब दो माह से अधिक समय बाद सामान्य श्रद्धालुओं को गर्भगृह में जाकर भगवान महाकाल का स्पर्श कर दर्शन करने का अवसर मिला। मंदिर समिति ने भीड़ की स्थिति कम होने पर गर्भगृह से दर्शन की व्यवस्था शुरू कराई है। आने वाले दिनों में भी भीड़ कम होने पर श्रद्धालु गर्भगृह में जा सकेगें।
विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में समिति ने मंगलवार को भगवान महाकाल के भक्तों की मुराद पूरी कर दी। दोपहर 1 बजे से सामान्य श्रद्धालुओं को गर्भगृह दर्शन शुरू कराने की व्यवस्था की। श्रद्धालुओं का प्रवेश दोपहर साढ़े तीन बजे तक रही। इस दौरान हजारों श्रद्धालुओं ने भगवान महाकाल का स्पर्श कर दर्शन किए। हालांकि दर्शन की व्यवस्था शुरू होने के बाद अन्य भक्तों को इसकी जानकारी मिलते ही दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं की कतार लगने लगी। श्रद्धालुओं की कतार गर्भगृह से लेकर मंदिर के बाहर तक नजर आने लगी। एक के पीछे एक खड़े होकर श्रद्धालु बाबा महाकाल के जयकारे लगाते हुए दर्शन कर रहे थे। बता दें कि मंदिर समिति ने 21 जून को श्रावण-भादो महिने में अधिक भीड़ को देखते हुए गर्भगृह में प्रवेश प्रतिबंधित किया था। अब भीड़ कम होने पर सामान्य श्रद्धालुओं को प्रवेश देने का क्रम शुरू किया है।
गर्भगृह में प्रवेश के दौरान प्रोटोकाल व्यवस्था बंद रहेगी
श्री महाकालेश्वर मंदिर समिति के प्रशासक गणेश कुमार धाकड़ ने बताया कि मंगलवार से गर्भगृह में सामान्य श्रद्धालुओं को प्रवेश देने की व्यवस्था शुरू की है। आगे भी भीड़ की स्थिति देखने के बाद प्रवेश देने की व्यवस्था की जाएगी। जब सामान्य जनों का प्रवेश रहेगा उस दौरान प्रोटोकाल, शीघ्रदर्शन टिकट, 1500 सौ रूपए की टिकट की व्यवस्था बंद रहेगी।