- उज्जैन में महावीर जयंती पर भव्य शोभायात्रा: हजारों श्रद्धालु हुए शामिल, गूंजे ‘वीर प्रभु महावीर’ के जयकारे
- शेषनाग मुकुट और मोगरे के फूलों से सजे बाबा, भस्म आरती में दिखा दिव्य और अलौकिक स्वरूप
- महाकाल लोक में फायर सेफ्टी ट्रेनिंग: सुरक्षाकर्मियों को सिखाए आग से बचाव के तरीके, एक्सटिंग्विशर चलाने की दी ट्रेनिंग
- महाकाल की भस्म आरती में स्नेहा राणा: 2 घंटे नंदी हॉल में बैठकर की आराधना, मंत्री संजय सिंह ने भी किए दर्शन
- सिंहस्थ 2028 की तैयारी: उज्जैन में 800 ‘आपदा मित्र’ होंगे तैनात, शिप्रा घाटों पर दी जा रही विशेष ट्रेनिंग
दो साल बाद झिलमिल झांकियों से रोशन शहर:नगर निगम की झांकी में स्वच्छता से कोरोना पर विजय का संदेश
अनंत चतुर्दशी पर शुक्रवार रात झिलमिल झांकियों से शहर की सड़कें रोशन हो गई। कोराेना काल के कारण दो साल बाद निकाली गई झांकियों को देखने के लिए फ्रीगंज, चामुंडा माता चौराहा पर देर शाम से ही बड़ी संख्या में लोग जमा होने लगे थे। फ्रीगंज से बाबा जयगुरुदेव की गाय-बछड़े की झांकी निकाली गई।
श्री चिंताहर गणेश मंदिर रामीनगर की झांकी में फूलों से शृंगारित गणेश प्रतिमा निकाली गई। रात 12 बजे चामुंडा माता चौराहा पर नगर निगम की तीन झांकियां पहुंची। इसमें जालंधर बध, स्वच्छता से कोरोना पर विजय व गणेश प्रतिमा की झांकी शामिल थी।