- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 28-07-2026
- महाकाल मंदिर पहुंचे फिल्म निर्माता मधुर भंडारकर, भस्म आरती में शामिल होकर किया पूजन-अभिषेक
- सावन में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए काल भैरव मंदिर को ₹10 लाख के बैरिकेड्स भेंट, उज्जैन पहुंची पहली खेप
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 27-07-2026
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 25-07-2026
धनतेरस पर कुबेर दर्शन:उज्जैन में है कुबेर की चतुर्हस्ता 12वीं शताब्दी की दुर्लभ प्रतिमा, हजार साल पुरानी है प्रतिमा
धनतेरस पर जहां धन की देवी मां लक्ष्मी का पूजन किया जाता है, वहीं धन के राजा कहे जाने वाले कुबेर को भी पूजा जाता है। उज्जैन में ही कुबेर की एक हजार से 1200 वर्ष पुरानी प्रतिमाएं हैं। विक्रम विश्वविद्यालय के पुरातत्व संग्रहालय और सांदीपनि आश्रम में कुबेर की दुर्लभ प्रतिमाएं है। पुरातत्वविद् और विवि के उत्खनन प्रभारी डॉ. रमण सोलंकी ने बताया, महाकाल क्षेत्र के आसपास से करीब 50 साल पहले पद्मश्री डॉ. विष्णु श्रीधर वाकणकर को यह परमार कालीन प्रतिमा मिली थी। चतुर्हस्ता कुबेर की इस प्रतिमा का प्रभा मंडल उच्च कोटि का तराशा गया है।