- सिंहस्थ के लिए पुलिस को तैयार कर रहा प्रशासन: उज्जैन में पुलिस अफसरों की 21 दिन की खास ट्रेनिंग शुरू, 41 विषयों पर रहेगा फोकस; 117 अधिकारी बनेंगे “मास्टर ट्रेनर”
- उज्जैन में भस्म आरती में शामिल हुए बिहार के पूर्व डिप्टी CM विजय सिन्हा: नंदी हॉल में बैठकर किए दर्शन, महाकाल से मांगा आशीर्वाद
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती: त्रिपुण्ड, त्रिशूल और डमरू से सजे बाबा, गूंजी ‘जय श्री महाकाल’
- उज्जैन में तपिश का प्रकोप: 40-41°C पर अटका पारा, अगले 4 दिन में और बढ़ेगी गर्मी; स्वास्थ्य विभाग सतर्क, हीट मरीजों के लिए विशेष वार्ड तैयार
- सिंहस्थ 2028 की तैयारियों पर सख्ती: मुख्य सचिव ने कहा—समय से पहले पूरे हों काम, बारिश से पहले बेसिक इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करें; मेडिसिटी, सड़क और पुल निर्माण की भी समीक्षा की
नई बिल्डिंग में जाने पर नाचकर किया खुशी का इजहार
उज्जैन। तेलीवाड़ा मार्ग स्थित कालिदास कन्या महाविद्यालय की बिल्डिंग पूरी तरह जर्जर हो चुकी थी, आए दिन प्लास्टर गिरने के कारण छात्राएं घायल होती थीं, बड़ी दुर्घटना की आशंका थी। दूसरी तरफ राम जनार्दन मंदिर के पास कॉलेज की नई बिल्डिंग बनकर लगभग तैयार थी बावजूद इसके प्रशासन द्वारा कॉलेज को नई बिल्डिंग में शिफ्ट नहीं किया जा रहा था। छात्रसंघ की नेता ने छात्राओं के साथ मिलकर एक दर्जन से अधिक आंदोलन किये जिसका परिणाम रहा कि अब नई बिल्डिंग में कालिदास कॉलेज शिफ्ट हो रहा है।
छात्रसंघ अध्यक्ष दीक्षा शर्मा मंगलवार सुबह कालिदास कॉलेज की नई बिल्डिंग में अन्य छात्राओं के साथ पहुंचीं। यहां कक्षाएं प्रारंभ करने के लिये 9 कमरे बनकर तैयार हैं, बिल्डिंग के दूसरे हिस्सों में निर्माण कार्य जारी है। कॉलेज की पुरानी बिल्डिंग से फर्नीचर पहुंचना शुरू हो चुका है। बुधवार से यहां नियमित कक्षाएं लगेंगी। नई बिल्डिंग में कॉलेज शिफ्ट होने की खुशी छात्राओं में देखते ही बन रही थी। छात्राएं नई बिल्डिंग में अपने मोबाइलों से सेल्फी ले रही थीं तो कुछ छात्राएं खुशी से नाच रही थीं।
दीक्षा ने बताया नई बिल्डिंग में कॉलेज शिफ्ट करने के लिये 5 बार तालाबंदी की, पूर्व मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान को ज्ञापन, विधायक पारस जैन के घर का घेराव, कलेक्टर सहित सभी अधिकारियों को ज्ञापन दिये। पैदल रैलियां निकाली जिसका परिणाम यह रहा कि अब नये शिक्षा सत्र का शुभारंभ नई बिल्डिंग में हो रहा है। आंदोलन में किसी अन्य छात्र संगठन का सहयोग तो नहीं मिला लेकिन कॉलेज की 1800 छात्राओं ने अपने-अपने स्तर पर कॉलेज शिफ्ट करने की मांग का समर्थन किया।