- सिंहस्थ 2028 की तैयारियों को लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया रामघाट क्षेत्र का निरीक्षण, कहा— विकास कार्यों का लाभ लंबे समय तक मिलेगा
- उज्जैन में ऑनलाइन जुड़ा देश, मोनी तीर्थ आश्रम में हुआ “विशेष श्री बालाजी सर्व ग्रह दोष शांति यज्ञ”; हर्षानंद और संतों ने दी आहुतियां
- पीएम की अपील और सीएम के निर्देश के बाद उज्जैन प्रशासन की नई पहल, अब एक ही वाहन से सिंहस्थ निरीक्षण पर निकल रहे अधिकारी
- महाकाल की नगरी में भक्ति का महासागर: शेषनाग मुकुट और मुण्ड माला में नजर आए बाबा महाकाल
- बाबा महाकाल की शरण में पहुंचीं अभिनेत्री तमन्ना भाटिया, भस्म आरती में हुईं शामिल
नए सत्र की पढ़ाई आज पहला दिन:कॉलेज में प्रवेश 30 अक्टूबर तक चला,
दीपावाली के लंबे अवकाश के बाद कॉलेजाें में नए सत्र की नियमित पढ़ाई का पहला दिन साेमवार से शुरू हाे जाएगा। बीकॉम, बीबीए, बीए, बीएससी प्रथम वर्ष के अलावा एमकॉम, एमए, एमएससी प्रथम सेमेस्टर की औपचारिक क्लासेस लगेंगी। ऑफलाइन एवं ऑनलाइन पढ़ाई एक साथ हाेगी। महीनेभर पहले ही कॉलेजाें में विद्यार्थी जुटने लगे थे लेकिन प्रवेश में देरी के कारण नए विद्यार्थियों की पढ़ाई अब शुरू हाेगी।
90 दिन का समय पढ़ाई के लिए तय किया है। इसके बाद पहले सेमेस्टर की परीक्षा हाेगी। इस बार कॉलेज में ऑनलाइन प्रवेश अगस्त में शुरू हुए थे। यूजी और पीजी कोर्स में 30 अक्टूबर तक प्रवेश का दाैर चला। अतिरिक्त संचालक डॉ. आरसी जाटवा के अनुसार ज्यादातर काेर्स के सिलेबस तैयार हाे चुके हैं। अब माॅनिटरिंग की जाएगी ताकि समय पर काेर्स पूरा हाे सके।
कॉलेज में दस्तावेज सत्यापन में लगेगा एक सप्ताह
जिन छात्राें ने ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया के तहत शासकीय, निजी या अनुदान प्राप्त कॉलेजाें में प्रवेश लिया है, उन्हें अब दस्तावेज सत्यापन करवाना हाेगा। इसके लिए उन्हें कॉलेज में दस्तावेज की फाेटाे कॉपी जमा करवाना हाेगी। सरकारी कॉलेजाें में इसके लिए सेामवार अंतिम दिन है, लेकिन इसे 20 नवंबर तक बढ़ाने की उम्मीद है।