- उज्जैन में ‘स्कूल चलें हम’ अभियान की शुरुआत: तिलक लगाकर बच्चों का हुआ स्वागत, प्रवेश उत्सव में बांटी किताबें और साइकिल; कलेक्टर सहित अधिकारी पहुंचे स्कूल
- महाकाल के दरबार में बॉलीवुड सितारे: अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ और डिंपल कपाड़िया ने किए दर्शन, नंदी के कान में कही मनोकामना
- वीरभद्र के कान में स्वस्ति वाचन के साथ शुरू हुई भस्म आरती: पंचामृत अभिषेक और भस्म अर्पण से साकार हुए महाकाल, बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु!
- उज्जैन में महावीर जयंती पर भव्य शोभायात्रा: हजारों श्रद्धालु हुए शामिल, गूंजे ‘वीर प्रभु महावीर’ के जयकारे
- शेषनाग मुकुट और मोगरे के फूलों से सजे बाबा, भस्म आरती में दिखा दिव्य और अलौकिक स्वरूप
नवंबर में पहली बार रात का पारा 15 डिग्री पर पहुंचा
बादलों ने रात के साथ दिन का तापमान बढ़ा दिया है। इस नवंबर में पहली बार रात का पारा 15 डिग्री तक पहुंच गया। यह अब तब 13 और 14.5 डिग्री के आसपास दर्ज किया जा रहा था। शासकीय जीवाजी वेधशाला के अनुसार रविवार को अधिकतम तापमान 30.6 और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री दर्ज किया गया। आर्द्रता सुबह 74 और शाम को 30 फीसदी रही। हवा की रफ्तार सुबह 0 और शाम को 4 किलोमीटर प्रतिघंटा रही।
मौसम विभाग भोपाल के राडार प्रभारी वेदप्रकाश के अनुसार बादलों के कारण तापमान में बढ़ोतरी हुई है। आसमान साफ होते ही दिन के साथ रात का पारा नीचे आएगा यानी गिरावट दर्ज की जाएगी। एक सप्ताह में सर्दी भी बढ़ने के आसार हैं। रविवार को सुबह से बादल छाए रहे। यही कारण रहा कि दिन में धूप तो निकली लेकिन उसका असर कम रहा। दोपहर में धूप के तेवर तीखे नहीं रहे। शाम ढलने के बाद फिर से सर्द हवा चलने लगी।