- महाशिवरात्रि से पहले उज्जैन में हाई अलर्ट: देवास गेट से रेलवे स्टेशन तक संयुक्त सर्च ऑपरेशन, 100 पुलिसकर्मी पांच टीमों में तैनात
- महाशिवरात्रि पर महाकाल दर्शन के लिए डिजिटल कंट्रोल रूम, गूगल मैप से तय होगा आपका रास्ता: जाम लगते ही मैप से गायब होगा रूट, खाली पार्किंग की ओर मोड़ दिया जाएगा ट्रैफिक
- महाकाल मंदिर में अलसुबह भस्मारती की परंपरा, वीरभद्र के स्वस्तिवाचन के बाद खुले चांदी के पट; पंचामृत अभिषेक और राजा स्वरूप में हुआ दिव्य श्रृंगार
- सिंहस्थ 2028 की तैयारियों पर मुख्यमंत्री की सख्त समीक्षा, कहा - “काम में रुकावट नहीं चलेगी”; अधिकारियों को 24×7 सक्रिय रहने के दिए निर्देश
- महाकाल मंदिर में अलसुबह गूंजी घंटियां, वीरभद्र के कान में स्वस्तिवाचन के बाद खुले पट; भस्म अर्पण के बाद शेषनाग रजत मुकुट में सजे बाबा
नगर निगम का नोटिस मिलते ही स्वैच्छा से अतिक्रमण हटाया
उज्जैन। नगर निगम द्वारा देवासरोड पर सड़क किनारे से अवैध ठेले, गुमटियां आदि हटाकर अतिक्रमण मुक्त करने की कार्रवाई की जा रही है। इसके साथ ही मुख्य मार्ग को दोनों ओर से चौड़ा करने की योजना भी नगर निगम की है। जिसके चलते जिन लोगों के मकान, दुकान चौड़ा किये जाने वाले मार्ग की सीमा के अंदर आ रहे हैं उन्हें भी नोटिस जारी कर दिये गये हैं।देवासरोड़ पाइप फैक्ट्री चौराहे से नागझिरी के आगे अभिलाषा कॉलोनी तक नगर निगम की अतिक्रमण हटाने वाली गैंग द्वारा पिछले दिनों से कार्रवाई जारी है।
नगर निगम अधिकारियों ने यहां वर्षों से लोहारपट्टी क्षेत्र में झोपड़ी बनाकर रहने वाले आधा दर्जन से अधिक परिवारों हटाकर झोपडिय़ां भी तोड़ दी गई हैं, इसके अलावा सड़क किनारे लगने वाली गुमटी, ठेले और पक्के निर्माणों को तोडऩे का काम जारी है।
निगम अधिकारियों का कहना है कि मुख्य मार्ग पर सड़क किनारे शासकीय भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने के साथ ही फोरलेन को छह लेन मार्ग में परिवर्तित किया जायेगा। सड़क को एक ओर से 30 मीटर चौड़ा करने की योजना है। जिसकी जद में आने वाले पक्के मकानों को भी पीछे करने के नोटिस जारी कर दिये गये हैं। सुबह नागझिरी क्षेत्र में मुख्य मार्ग पर जिन लोगों के मकान स्थित हैं और उन्होंने टीनशेड लगाकर अतिक्रमण किया था उनके द्वारा उक्त टीनशेड व अतिक्रमण स्वैच्छा से हटाया जा रहा था।
अतिक्रमण हटाकर चूने की लाइन डाली
शिप्रा विहार कॉलोनी से इस्को पाइप फैक्ट्री तरफ आने वाले मार्ग पर सड़क किनारे लगी गुमटियों को हटाकर नगर निगम द्वारा गड्ढे भी खोदे गये हैं साथ ही चूने की लाइन बना दी गई है। अधिकारियों का कहना है कि चूने की लाइन तक सड़क को चौड़ा किया जाना है।