- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 30-07-2026
- महाकाल मंदिर के अन्नक्षेत्र में अब मिलेगा दक्षिण भारतीय प्रसाद, श्रद्धालुओं के लिए शुरू हुई विशेष सात्विक भोजन व्यवस्था
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 29-07-2026
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 28-07-2026
- महाकाल मंदिर पहुंचे फिल्म निर्माता मधुर भंडारकर, भस्म आरती में शामिल होकर किया पूजन-अभिषेक
बडऩगर रोड पर अनियंत्रित कार ने सुबह भ्रमण पर निकले वृद्ध को मारी टक्कर, मौत
उज्जैन। प्रात: भ्रमण पर निकले वृद्ध को अनियंत्रित स्वीफ्ट कार ने टक्कर मारकर मौत के घाट उतार दिया जबकि कार में सवार एक 5 वर्षीय बच्ची सहित 5 लोग घायल हो गये जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
इंगोरिया पुलिस ने बताया कि गोविंद पिता शंकरलाल नायर 66 वर्ष निवासी केरल हालमुकाम इंगोरिया चौपाटी पर वाहन पंचर बनाने की दुकान संचालित करता था और सुबह भ्रमण पर गया था उसी दौरान एक निजी स्कूल के सामने अनियंत्रित स्वीफ्ट कार क्रमांक एमपी 09 सीवाय 9251 के चालक ने गोविंद नायर को जोरदार टक्कर मार दी।
दुर्घटना में नायर की मौके पर ही मृत्यु हो गई जबकि दुर्घटना में कार पलट गई जिससे उसमें बैठे जगदीश पिता सीताराम अग्रवाल 60 वर्ष निवासी टांडा धार, 5 वर्षीय बालिका सोनम सहित 3 अन्य लोग घायल हो गये जिन्हें जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।