- श्रावण में उज्जैन आने वाले हर श्रद्धालु का बनेगा डिजिटल रिकॉर्ड, सिंहस्थ-2028 की तैयारियों के लिए होगा देश का सबसे बड़ा सर्वे
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 10-07-2026
- सिंहस्थ-2028 की तैयारी को मिलेगी नई रफ्तार, उज्जैन-झालावाड़ फोरलेन परियोजना को केंद्र से हरी झंडी
- नागदा में चंबल नदी का जलस्तर बढ़ा, चारों डैम हुए ओवरफ्लो; मां चामुंडा मंदिर तक पहुंचा नदी का पानी
- श्रावण में किस रास्ते से निकलेगी बाबा महाकाल की सवारी? मार्ग को लेकर बढ़ी उत्सुकता, भक्तों ने प्रशासन से मांगी स्पष्ट जानकारी
जिस बस को चलाता था उसी में लगा ली फांसी
उज्जैन। उज्जैन से महिदपुर के बीच जिस बस को ड्रायवर चलाता था उसी बस में ड्रायवर ने बीती रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आगर रोड़ फायर ब्रिगेड के सामने खड़ी उक्त बस में सुबह क्लिनर ने ड्रायवर को फांसी पर लटके देखा जिसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। जितेन्द्र सिंह पिता शंकरसिंह 35 वर्ष निवासी माकड़ोन बीके यादव की पूर्णिमा बस क्रमांक एमपी 13 पी 2618 का ड्रायवर था और उज्जैन से महिदपुर के बीच उक्त बस चलाता था। जितेन्द्र सिंह ने बीती रात अत्यधिक शराब पी और उसके बाद मफलर से सीट के ऊपर सामान रखने के रैक पर फंदा बनाया व घुटनों के सहारे बैठकर फांसी लगा ली। सुबह क्लिनर जब बस पर पहुंचा तो उसने जितेन्द्र सिंह को फंदे पर लटका पाया जिसकी सूचना पुलिस को दी गई।
मौके पर पहुंचे सीएसपी ने चर्चा में बताया कि बस में फांसी लगाने की सूचना मिलने के बाद शव को बरामद कर जांच शुरू की गई है। इसी बस में उज्जैन से खेड़ा खजूरिया आवागमन करने वाली युवती भी सूचना मिलने पर यहां पहुंच गई और विलाप करती रही। बताया जाता है कि उक्त युवती प्रायवेट स्कूल में शिक्षिका है।