- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 30-07-2026
- महाकाल मंदिर के अन्नक्षेत्र में अब मिलेगा दक्षिण भारतीय प्रसाद, श्रद्धालुओं के लिए शुरू हुई विशेष सात्विक भोजन व्यवस्था
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 29-07-2026
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 28-07-2026
- महाकाल मंदिर पहुंचे फिल्म निर्माता मधुर भंडारकर, भस्म आरती में शामिल होकर किया पूजन-अभिषेक
नगर निगम द्वारा आम जनता की 48 घंटे में 84 शिकायत, 60 का निराकरण
नगर निगम द्वारा आम जनता की शिकायतों के समाधान के लिए बनाए गए अपलोड सेवा एप को अब तक 1720 लोगों ने अपलोड कर लिया है। निगम के अधिकारी दावा करते हैं कि एप पर आने वाली शिकायतों का निराकरण तय समय सीमा में किया जा रहा है। शुक्रवार को पिछले 48 घंटे में 84 से अधिक शिकायतें एप के जरिए प्राप्त हुई थी। जिनमें से 60 शिकायतों का संतोष जनक निराकरण भी किया गया।
इधर शुक्रवार को नगर निगम आयुक्त क्षितिज सिंघल ने वार्ड क्रमांक 38 का पैदल भ्रमण कर सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। वार्ड नोडल को कहा कि क्षेत्र में सघन भ्रमण करते हुए डोर टू डोर जाकर प्रत्येक नागरिकों को समझाइश दी जाए कि घरों से निकलने वाला कचरा खुले में ना फेंकते हुए कचरा कलेक्शन वाहनों में ही डाला जाएं। ध्यान रहे कि वार्डों में कहीं भी कचरे की ढेरिया नहीं बनने पाए। जीवीपी पॉइंट को चिह्नित किया जाए यदि कोई भी अपने घर या दुकान के बाहर कचरा डालता है तो वह भी जीवीपी पॉइंट की श्रेणी में आता है। निगमायुक्त ने इस दौरान लोगाें से यूएमसी एप के बारे में भी चर्चा की।