- उज्जैन में दिव्यांग दंपती ने मांगी सुरक्षा, बोले- FIR के बाद भी आरोपी बेखौफ घूम रहे; कलेक्टर जनसुनवाई में लगाई न्याय की गुहार
- इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बहाने उज्जैन में हनीट्रैप, युवक का अपहरण कर अश्लील वीडियो से करोड़ों जैसी वसूली की कोशिश, 10 आरोपी गिरफ्तार
- नागदा के सरकारी कॉलेजों के छात्रों ने परिणाम पर उठाए सवाल, 47 विद्यार्थियों को कम अंक और सप्लीमेंट्री मिलने पर विश्वविद्यालय में किया प्रदर्शन
- दिल्ली छात्र प्रदर्शन के समर्थन में उज्जैन में विरोध प्रदर्शन: कैंडल मार्च के साथ 25 जुलाई को बड़े मार्च की तैयारी
- 'रक्तांचल-3' की स्टारकास्ट ने महाकाल मंदिर में किए दर्शन, भस्म आरती में शामिल होकर लिया बाबा का आशीर्वाद
महाकाल मंदिर में अब नि:शुल्क ही होंगे दर्शन
उज्जैन। शनिवार को महाकाल मंदिर प्रबंधन समिति द्वारा लिए गए फैसले को आज वापस ले लिया गया है। शनिवार को हुए फैसले में यह आदेश जारी हुए थे जो दर्शनार्थी ऑनलाइन प्री बुकिंग कराए बिना दर्शन करने आते हैं उन्हें दर्शन करने के लिए 101 रुपए की रसीद कटाना होगी। इस निर्णय के तुरंत बाद इसका कड़ा विरोध किया था और इस निर्णय को वापस लेने के लिए एक मुहिम “सबके है महाकाल” चलाई थी।
हमारा यह मानना था आज भी देश में सबसे अधिक आबादी उस वर्ग के लोगों की है जिनके पास ना इंटरनेट की सुविधा है और न जेब में प्रति व्यक्ति दर्शन करने के नाम पर देने के लिए 101 रुपए। इसलिए रुपए/आर्थिक स्थिति के आधार पर दर्शनार्थियों में भेद भाव करना ग़लत है। इस मुहिम को अपार जन समर्थन मिला। भाजपा, कांग्रेस सहित सभी राजनैतिक, सामाजिक और धार्मिक क्षेत्रों से जुड़े लगों ने इस मुहिम का खुलकर समर्थन किया।