- हनुमान जन्मोत्सव आज, उज्जैन में हो रहे विशेष पूजन-अनुष्ठान: ज्योतिषाचार्यों के अनुसार आज की साधना अत्यंत फलदायी; 108 हनुमान मंदिरों में दर्शन से वर्षभर मिलती है कृपा
- हनुमान जन्मोत्सव पर महाकाल का हनुमान स्वरूप में श्रृंगार, भस्म आरती के बाद उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
- उज्जैन में ‘स्कूल चलें हम’ अभियान की शुरुआत: तिलक लगाकर बच्चों का हुआ स्वागत, प्रवेश उत्सव में बांटी किताबें और साइकिल; कलेक्टर सहित अधिकारी पहुंचे स्कूल
- महाकाल के दरबार में बॉलीवुड सितारे: अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ और डिंपल कपाड़िया ने किए दर्शन, नंदी के कान में कही मनोकामना
- वीरभद्र के कान में स्वस्ति वाचन के साथ शुरू हुई भस्म आरती: पंचामृत अभिषेक और भस्म अर्पण से साकार हुए महाकाल, बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु!
नगर निगम:10 रुपए डालते ही मशीन से निकलेगा कपड़े का झोला; महाकाल लोक में झोला एटीम मशीन शुरू
नगर निगम द्वारा शहर को पर्यावरण प्रदूषण से मुक्त रखने के लिए प्लास्टिक मुक्त शहर बनाने का प्रयास किया जा रहा है। शुक्रवार को महापौर मुकेश टटवाल, निगम अध्यक्ष कलावती यादव एवं निगम आयुक्त रोशन कुमार सिंह ने महाकाल लोक में शहर की प्रथम झोला एटीएम मशीन का लोकार्पण किया। इस एटीएम मशीन में 10 रुपए डालते ही कपड़े का झोला प्राप्त होगा।
नगर निगम द्वारा प्रतिबंधित प्लास्टिक सामग्रियों का उपयोग नही करने के लिए विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से नागरिकों को जागरूक किया जा रहा है। शुक्रवार को महाकाल लोक में लड्डू प्रसाद काउंटर के पास झोला एटीएम मशीन का लोकार्पण किया गया।
महाकाल लोक में प्रतिदिन हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं का आगमन होता है, उनके पास हार-फूल, प्रसादी हाथ में लेकर जाते है। इस उद्देश्य से महाकाल लोक में यह एटीएम लगाया गया। एटीएम में किसी भी यूपीआई एप से क्यूआर कोड स्कैन कर भुगतान कर झोला प्राप्त हो सकेगा। निगम द्वारा शीघ्र ही अन्य स्थानों पर भी झोला एटीएम लगाए जाएगे।